17 सितंबर को बिरसा स्टेडियम में होगा अंडर-14 झारखंड फुटबॉल टीम का ट्रायल
Kharsawan
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) और झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरायकेला खरसावां की देखरेख में अंडर-14 बालक झारखंड फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया आगामी 17 सितंबर को सरायकेला स्थित बिरसा स्टेडियम में आयोजित होगी।
चयन शिविर में झारखंड के किसी भी जिले एवं क्षेत्र के योग्य बाल खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित आवश्यक कागजात के साथ निर्धारित तिथि को बिरसा स्टेडियम, सरायकेला पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम के लिए किया जाएगा।
आयोजकों ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में चयन शिविर में पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है। ट्रायल को लेकर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चयन शिविर युवा खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
September 14, 2026 9: 56 am
Breaking
- संताली भाषा और ओल चिकी के संरक्षण के लिए आगे आए समाज : सांसद जोबा माझी -राजनगर में 20 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, भाषा-लिपि के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
- 17 सितंबर को बिरसा स्टेडियम में होगा अंडर-14 झारखंड फुटबॉल टीम का ट्रायल
- खरसावां में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, फुटबॉल के बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल खरसावां तथा बालिका वर्ग में यूएचएस कृष्णापुर विजेता,
- खरसावां अर्जुना स्टेडियम में खेलो झारखंड के बाद पसरी गंदगी, आयोजन व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकार ने प्रतियोगिता के लिए दिए थे 30 हजार, भोजन के बाद थर्माेकोल प्लेटें मैदान में फेंकी,
- खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर श्रुतिलेख में मौसमी महतो प्रथम, तनिष्क सिंह देव द्वितीय व देव प्रधान तृतीय,
- बेसहारा बचपन को मिला परिवार का सहारा, फोस्टर केयर ने बदली चार बच्चों की जिंदगी, मिशन वात्सल्य के तहत पश्चिमी सिंहभूम की पहल बनी मिसाल, फोस्टर केयर में जिला राज्य में प्रथम माता-पिता का साया उठने के बाद चार बच्चों को मिला नया परिवार, छह माह में कुपोषण से हुए मुक्त
- कुचाई के धुनाडीह जर्जर स्कूल में पढ़ रहे 70 बच्चे, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो जड़ेंगे ताला, धुनाडीह प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सुरक्षित भवन की मांग,
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन