खरसावांः अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा, 70 लीटर महुआ शराब बरामद, पाचगछिया, रहारबेड़ा व नारायणडीह में छापेमारी, दो गिरफ्तार, एक फरार, 15.60 लीटर अवैध बीयर भी जब्त, फरार आरोपी की तलाश तेज
Kharsawa
खरसावां। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह गांव में की गई छापेमारी में विभाग की टीम ने कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद मंगलवार को टीम ने खरसावां थाना क्षेत्र के उक्त गांवों में विधिवत छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से महुआ चुलाई शराब एवं अवैध बीयर बरामद की गई। विभाग ने बरामद सभी अवैध शराब को विधिवत जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
September 16, 2026 3: 56 am
Breaking
- खरसावां के छोटाबाम्बो मे गणेश पूजा पर हुई सांस्कृतिक झूमर, कलाकारों ने लोकगीतों से बांधा समां, झूमर की मधुर धुन और लोक संगीत की लय पर देर रात तक थिरके ग्रामीण
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मनाया गया हिंदी दिवस, हमारी भावनाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करती है हिंदी-प्रदीप महतो
- खरसावा के मां पाउड़ी शक्ति पीठ पर नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा कल, सरकारी स्तर पर पारंपरिक विधि-विधान से होगा आयोजन, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की होगी कामना
- घर में निकला वाटर स्नेक; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू।
- खरसावांः अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा, 70 लीटर महुआ शराब बरामद, पाचगछिया, रहारबेड़ा व नारायणडीह में छापेमारी, दो गिरफ्तार, एक फरार, 15.60 लीटर अवैध बीयर भी जब्त, फरार आरोपी की तलाश तेज
- जनता दरबार में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश राशन कार्ड, पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े पहुंचे आवेदन, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश
- रक्तदान को जनअभियान बनाने की तैयारी, पुलिस-औद्योगिक संस्थानों में लगेगा नियमित शिविर उपायुक्त ने रोस्टर तैयार कर नियमित रक्त संग्रहण के दिए निर्देश, विद्यालय-कॉलेजों में भी चलेगा जागरूकता अभियान
- 18 वर्ष के विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण बनेगा प्राथमिकता स्कूल-कॉलेजों में ELC के गठन व संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
