खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मनाया गया हिंदी दिवस,
हमारी भावनाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करती है हिंदी-प्रदीप महतो
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मंगलवार को हिंदी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने हिंदी के महत्व, उसके सही प्रयोग पर प्रकाश डालते हुए की।
तत्पश्चात विद्यार्थियों के बीच ओपन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें हिंदी व्याकरण एवं हिंदी दिवस से जुड़े सवाल पूछे गए। सवाल आसान नहीं थे, लेकिन बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को तत्काल पुरस्कृत किया गया। जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय का वातावरण पूरे दिन हिंदीमय बना रहा। विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए निबंध लेखन, भाषण, चित्रांकन और कविता पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने राजभाषा हिंदी की स्थिति पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालें। साथ ही बच्चों को अच्छी तरह से हिंदी बोलने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि “हिंदी हमारी भावनाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करती है। यह केवल बोलने और लिखने की भाषा नहीं, बल्कि हमारे विचारों, संवेदनाओं और अनुभवों को एक-दूसरे तक पहुंचाने का माध्यम है। हिंदी जितनी सरलता से लोगों के बीच अपनी जगह बनाती है, उतनी ही सहजता से दिलों को भी जोड़ती है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक तुषार कांति महतो ने दी।
कार्यक्रम के अंत में *भाषण प्रतियोगिता* में प्रथम आई प्रतिज्ञा प्रमाणिक, द्वितीय खुशी कुमारी, तृतीय पूनम महतो।
*कविता पाठ* मैं प्रथम शांति हेंब्रम, द्वितीय अष्टमी प्रमाणिक, तृतीय साक्षी महतो रही।
इसी तरह *निबंध प्रतियोगिता* में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए रहा इसमें प्रथम गोविंद, द्वितीय साक्षी, तृतीय राजेश्वरी एवं कक्षा 9 से 10 में प्रथम श्रद्धा रानी, द्वितीय प्रतिज्ञा प्रमणिक, तृतीय मंजू तांती रही।
*चित्रांकन प्रतियोगिता* प्रथम अष्टमी प्रमाणिक, द्वितीय अविनाश कुमार, तृतीय अरुण हेंब्रम रहा।
इन सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण साहू, नील मोहन महतो, तुषार कांति महतो, प्रशांत कुमार, स्वागता सिंह सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे।
September 16, 2026 3: 57 am
Breaking
- खरसावां के छोटाबाम्बो मे गणेश पूजा पर हुई सांस्कृतिक झूमर, कलाकारों ने लोकगीतों से बांधा समां, झूमर की मधुर धुन और लोक संगीत की लय पर देर रात तक थिरके ग्रामीण
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में मनाया गया हिंदी दिवस, हमारी भावनाओं को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का कार्य करती है हिंदी-प्रदीप महतो
- खरसावा के मां पाउड़ी शक्ति पीठ पर नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा कल, सरकारी स्तर पर पारंपरिक विधि-विधान से होगा आयोजन, सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की होगी कामना
- घर में निकला वाटर स्नेक; स्नेक कैचर राजा बारिक ने किया रेस्क्यू।
- खरसावांः अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का शिकंजा, 70 लीटर महुआ शराब बरामद, पाचगछिया, रहारबेड़ा व नारायणडीह में छापेमारी, दो गिरफ्तार, एक फरार, 15.60 लीटर अवैध बीयर भी जब्त, फरार आरोपी की तलाश तेज
- जनता दरबार में गूंजी ग्रामीणों की समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश राशन कार्ड, पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े पहुंचे आवेदन, पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश
- रक्तदान को जनअभियान बनाने की तैयारी, पुलिस-औद्योगिक संस्थानों में लगेगा नियमित शिविर उपायुक्त ने रोस्टर तैयार कर नियमित रक्त संग्रहण के दिए निर्देश, विद्यालय-कॉलेजों में भी चलेगा जागरूकता अभियान
- 18 वर्ष के विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण बनेगा प्राथमिकता स्कूल-कॉलेजों में ELC के गठन व संचालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
