14 जुलाई को खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा
की अहम बैठक, जनहित के मुद्दों पर बनेगी रणनीति,
Kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आगामी 14 जुलाई को प्रातः 11 बजे वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसकी जानकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बैठक में झारखंड के वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं संवैधानिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से झारखंडी मूलवासी-आदिवासी समाज के अधिकार, स्थानीय नीति, रोजगार, शिक्षा, जल-जंगल-जमीन, विस्थापन, पलायन समेत संगठन के विस्तार और आगामी जनआंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। श्री सोय ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा राज्य के लोगों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनके समाधान के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने संगठन के सभी जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बुद्धिजीवियों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं झारखंड हितैषी नागरिकों से समय पर बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।
August 21, 2026 2: 45 am
Breaking
- राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के उत्थान को लेकर कलाकारों की महत्वपूर्ण बैठक, चारों बिंदुओं पर प्रस्ताव सरकार को भेजने की मांग, हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीओ को सौंपने का निर्णय
- आमदा में चोरी के गहने बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार; करीब पांच लाख के जेवर व सामान जब्त
- सदर अस्पताल से चोरी बाइक के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो स्प्लेंडर बरामद
- जिला फुटबॉल सुपर लीग में हाथीटांड़ की शानदार जीत, मातकमडीह को 3-0 से हराकर अर्जुना कप की दौड़ में मजबूत की दावेदारी,
- उपायुक्त ने कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित की समीक्षा बैठक संपन्न…* *स्थानीय युवाओं को औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के निमित्त सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- दो साल से फरार डकैती कांड का आरोपी बदला नाम-पता, आदित्यपुर से गिरफ्तार
- खरसावां के संतारी में जहरीले सांप के डसने से दो मासूमों की मौत छह घंटे तक नहीं मिला इलाज, रास्ते में एक और अस्पताल में दूसरे बच्चे ने तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम,
- हाईकोर्ट की 18 अगस्त की समय सीमा बीती, फिर भी अधूरा गोविंदपुर पुल का एप्रोच रोड, 13 साल से अधूरा है निर्माण, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद काम पूरा नहीं; अब 3 सितंबर की सुनवाई पर टिकी नजर
