Author: Team eDesk

खरसावां में 27 जून से शुरू होगी सुब्रतो कप एवं लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 Kharsawan  खरसावां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 एवं लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून से 29 जून तक अर्जुना स्टेडियम (प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान), खरसावां में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 27 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से खेला जाएगा। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह 29…

Read More

छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद Seraikella  सरायकेला। सरायकेला स्थित श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में आयोजित छत्र पूजन एवं यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. मीरा मुंडा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार…

Read More

समाहरणालय मोड़ के पास हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, देवर गंभीर Seraikella  सरायकेला। टाटा-चाईबासा मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय सुलेखा महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके देवर रूपेश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों स्कूटी से जमशेदपुर से अपने घर चाईबासा जिले के भालूरंगी गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समाहरणालय मोड़ स्थित टीवीएस शोरूम के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात हाईवा ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुलेखा महतो…

Read More

मुहर्रम का रोजा है सबसे बेहतरीन सालभर के गुनाह मिटा देता है रोजा kharsawan  मुहर्रम का महीना इस्लामी वर्ष का पहला महीना है। ये महीना हिजरत का महीना है। अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद स‐ ने फरमाया कि हिजरत इससे पहले के गुनाहों को मिटा देता है। जिस हिजरत के बाद इस्लाम को एक नई जिंदगी मिली। एक नई सल्तनत कायम हुई और इस्लाम फला-फूला एवं परवान चढा। इस कारण इस्लामिक इतिहास के लिहाज से इस महीने का एक अलग मुकाम है। इस महीने में नफिल के रोजे रखना सुन्नत है। मोहम्मद स‐ ने कहा कि रमजान के रोजे के बाद…

Read More

खरसावां इमामबाड़ा में सातवीं पर इमाम हसन और हुसैन की याद में हुई विषेश नियाज फातेहा Kharsawan  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हसन व हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए खरसावां के बेहरासाई स्थित इमामबाड़ों में मुहर्रम की सातवीं तारीख को नियाज फातेहा किया। कईयों ने डेग चढ़ाकर फातिया करवाया। इस दौरान इमामबाड़ों में चादरपोशी व परचम कुशाई की रस्म भी अदा की गई। पांचवी तारीख से इमामबाड़ा में नियाज फातेहा का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से लेकर शाम तक नियाज फातेहा का दौर चलता रहा। सातवी से नियाज फातेहा में महिलाओं की संख्या अधिक…

Read More

कुचाई में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश, kuchai  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कुचाई प्रखंड सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (एडीसी) जयवर्धन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदाता सूची के…

Read More

*उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न…* Seraikella  सरायकेला-खरसावाँ, 23 जून 2026 : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण आज उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) श्री देवदास दत्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी…

Read More

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण Gamharia  सरायकेला। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पुनरीक्षण कार्य की तैयारी तथा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित…

Read More

सरायकेला मे ओलंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित Seraikella  सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को सरायकेला में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री रेस, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह सरायकेला गेस्ट हाउस से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनत कुमार आचार्य एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त…

Read More

ओलंपिक डे रन, फुटबॉल प्रतियोगिता व वृक्षारोपण के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस सप्ताह का आगाज Seraikella  सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय सरायकेला में ओलंपिक डे रन, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ सप्ताहव्यापी खेल एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला खेल विभाग एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक आयोजित ओलंपिक डे रन (क्रॉस कंट्री रेस) से हुआ। दौड़ में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं…

Read More