Author: Team eDesk

खरसावां मे 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण, माइक्रोस्कोप से पेब्रिन रोग की पहचान का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, किसानों को बांटी गई छतरियां, विशेषज्ञों ने स्वच्छता, बीज उत्पादन, कोकून विपणन और वैज्ञानिक कीटपालन के बताए गुर kharsawan  खरसावां पथ निरीक्षण भवन परिसर मे केंद्रीय रेशम बोर्ड के बुनियादी बीज संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीएसबी-बीएसएमटीसी) के पायलट प्रोजेक्ट सेंटर (पीपीसी), खरसावां में राष्ट्रीय “मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0” रेशम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अभियान के तहत जागरूकता सह किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरसावां क्षेत्र के 73 रेशम किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक तसर…

Read More

ग्रामीण जरूरतों के आधार पर होंगी विकास योजनाएं, कुचाई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं का चयन Kharsawan  कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं के चयन, विभिन्न विभागों की प्रगति, जनसुविधाओं तथा पंचायत स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर विभिन्न योजनाओं के चयन को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। 16वें वित्त आयोग की राशि के बेहतर उपयोग पर जोर…

Read More

कुचाई में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शानदार आगाज, फुटबॉल में बारडीह की बालक टीम और प्लस टू उच्च विद्यालय की बालिका टीम बनी विजेता kuchai  कुचाई प्रखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ मिहिर कुमार दास, शिक्षक रूद्र प्रताप महतो, मंगल बेसरा एवं कुशल सिंह सोय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें जिला, राज्य…

Read More

मानकी-मुंडा चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्धकर्म में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, कहा—जनजातीय समाज के हक-अधिकार और संस्कृति की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा Kuchai  कुचाई। प्रखंड अंतर्गत बारुहातु खूंटकटी मौजा के मानकी-मुंडा एवं ग्राम प्रधान स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्धकर्म में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह मुंडा ने अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की रक्षा, सामाजिक…

Read More

ईसाई धर्म छोड़ दो आदिवासी परिवारों की पारंपरिक रीति से घर वापसी बनाकेला गांव में हो समाज महासभा की मौजूदगी में हुआ पारंपरिक शुद्धिकरण, समाज में किया गया शामिल kharsawan  खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकला पंचायत के बनाकेला गांव में शुक्रवार को ईसाई धर्म अपना चुके दो आदिवासी परिवारों ने स्वेच्छा से अपने मूल आदिवासी धर्म-संस्कृति में वापसी की। घर वापसी करने वाले परिवारों के मुखिया सुनील सोय और लखिनदर सोय हैं। आदिवासी हो समाज महासभा के पदाधिकारियों, हातु मुंडा, दियुरी तथा समाज के बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में पारंपरिक विधि-विधान से दोनों परिवारों की घर वापसी कराई गई। घर वापसी के…

Read More

खेलो झारखंड में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 22 खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा Seraikella  सरायकेला। जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से खेलो झारखंड के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 16 विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 22 प्रकार के खेलों को शामिल किया गया था। मौसम खराब रहने के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं…

Read More

एसआईआर फार्म की त्रुटियों के संशोधन को लेकर खरसावां में लगा शिविर, मतदाताओं की समस्याओं का किया गया समाधान. kharsawan  खरसावां पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एसआईआर फार्म में हुई त्रुटियों के संशोधन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मतदाताओं को एसआईआर फार्म से संबंधित त्रुटियों के सुधार के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान मतदाताओं ने अपने फार्म में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में हुई गलतियों को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। शिविर में खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने पहुंचकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।…

Read More

1 जनवरी शहीद दिवस पर राष्ट्रपति को आमंत्रित करेगी शहीद स्मारक समिति खरसावां गोलीकांड के इतिहास को राष्ट्रीय पटल पर लाने की तैयारी, आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में हुई बैठक kharsawan  खरसावां मे आगामी 1 जनवरी 2027 को मनाए जाने वाले ऐतिहासिक शहीद दिवस ‘दीरी दुल सुनुम’ की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन, खरसावां में शहीद स्मारक समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष सालेन सोय ने की। इसमें शहीद दिवस को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 जनवरी 2027…

Read More

खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित पांच शिक्षक, 13 विद्यार्थियों समेत 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, Khutpani  खूंटपानी स्थित उद्यान महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को सदर अस्पताल, सरायकेला-खरसावां के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 20 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं में पांच शिक्षक, 13 विद्यार्थी, एक सुरक्षा कर्मी और एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शामिल रहे। सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर से पहुंची चिकित्सकीय एवं नर्सिंग टीम की देखरेख में रक्तदान की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न करायी गयी।…

Read More

वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित, Ichagarh  तसर रेशम कीटपालन को नए क्षेत्रों में विस्तार देने और स्थानीय किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय रेशम बोर्ड के तहत बुनियादी बीज गुणक एवं प्रशिक्षण केंद्र (बीएसएमटीसी), खरसावां की ओर से ईचागढ़ एवं चांडिल प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीपीसी चांडिल के सहयोग से मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 अभियान के तहत किया गया। ईचागढ़ प्रखंड के जिलिंगागर गांव में…

Read More