एसआईआर फार्म की त्रुटियों के संशोधन को लेकर खरसावां में लगा शिविर, मतदाताओं की समस्याओं का किया गया समाधान.
kharsawan
खरसावां पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एसआईआर फार्म में हुई त्रुटियों के संशोधन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मतदाताओं को एसआईआर फार्म से संबंधित त्रुटियों के सुधार के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान मतदाताओं ने अपने फार्म में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में हुई गलतियों को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। शिविर में खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू ने पहुंचकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन कराया जा सकता है।
शिविर में खरसावां पंचायत की मुखिया सुनीता तापे, ग्राम प्रधान शंभू राउत सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर से स्थानीय मतदाताओं को एसआईआर फार्म में सुधार कराने के लिए सुविधा मिली। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने एसआईआर फार्म एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधन करा लें, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
September 10, 2026 9: 28 pm
Breaking
- एसआईआर फार्म की त्रुटियों के संशोधन को लेकर खरसावां में लगा शिविर, मतदाताओं की समस्याओं का किया गया समाधान.
- 1 जनवरी शहीद दिवस पर राष्ट्रपति को आमंत्रित करेगी शहीद स्मारक समिति खरसावां गोलीकांड के इतिहास को राष्ट्रीय पटल पर लाने की तैयारी, आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में हुई बैठक
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 20 यूनिट रक्त संग्रहित पांच शिक्षक, 13 विद्यार्थियों समेत 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
