Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
खरसावां के गितीलता में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रोजो मेला संपन्न् शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जकारें लगाते हुए जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर दिखाई भक्ति में शक्ति kharsawan खरसावां के गितीलता गांव में आयोजित दो दिवसीय रोजो मेला धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गई। मेला कें अतिंम दिन भगवान शिव अराधना करने के लिए कोल्हान क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भारी भीड उमड पडी। श्रदालुओं ने भगवान के समझ शीश झुकाते हुए विधि विधान से पूजा-अर्चना किया। साथ ही परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की। शिव भक्तों ने जलती अंगारों…
गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश Gamharia गम्हरिया: गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। सड़क अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के दिन बहुरेंगे। उन्हें मार्केट कॉम्प्लेक्स में पुनर्वास किया जाएगा। हाट-बाजार प्रांगण को तत्काल दुरुस्त कर सर्विस रोड के दुकानदारों को बसाया जाएगा। हाट बाजार समेत आदित्यपुर से गम्हरिया तक की कई प्रमुख समस्याओं को लेकर सांसद जोबा मांझी की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक…
ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद Seraikella सरायकेला। सरायकेला पुलिस ने आमदा ओपी क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि बजबजिया गांव से एक व्यक्ति ट्रेन के माध्यम से गांजा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। इसी दौरान रात करीब 1:45 बजे एक व्यक्ति टेम्पो मोटरसाइकिल (संख्या जेएच-05यू-2402) से…
खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति, kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत रिड़िंग पंचायत के ग्राम पतपत बरगीपुट में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन से जुड़े मुद्दों पर सामुदायिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा प्राकृतिक संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की सहभागिता से गांव का सामुदायिक एवं जल संसाधन मानचित्र तैयार किया गया।…
विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल kharsawan विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मॉडल महाविद्यालय, सरायकेला खरसावाँ के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह ने समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब तक वे 81 बार संपूर्ण रक्तदान तथा 79 बार प्लेटलेट एफेरेसिस कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए कोई रिकॉर्ड नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक सतत प्रयास है। डॉ. सिंह ने कहा…
सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़ Seraikella सरायकेला। नगर के बीचो-बीच स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में विद्यालय की बाहरी ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर परिसर में प्रवेश किया गया तथा विद्यालय के भीतर रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना सरायकेला थाना को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक…
गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण Seraikella सरायकेला: भीषण गर्मी के बीच सड़क पर घंटों ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रथम चरण में छह ट्रैफिक जवानों के बीच बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट का वितरण किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तेज धूप और अत्यधिक तापमान में लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहकर यातायात संचालन करना पड़ता है। ऐसे में यह आधुनिक कूलिंग जैकेट उन्हें…
छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन Seraikella सरायकेला, 11 जून। सरायकेला की गौरवशाली छऊ परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले प्रतिष्ठित छऊ मुखौटा शिल्पकार एवं गुरु सुशांत कुमार महापात्र तथा युवा छऊ कलाकार कुना सामल के सम्मान में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने दोनों कलाकारों को शॉल एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मनोज…
*खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन हेतु नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई संचालित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10 जून, 2026 की देर रात खनन विभाग एवं कपाली ओ.पी. की संयुक्त टीम द्वारा कपाली ओ.पी. क्षेत्र अंतर्गत पुडिसिली चौक में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बालू परिवहन कर रहे टेलर वाहन संख्या JH01FQ5184 से संबंधित वैध परिवहन अभिलेखों की मांग की गई। वाहन चालक द्वारा आवश्यक एवं वैध कागजात…
*उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित म्यूटेशन एवं न्यायालयीन मामलों के समयबद्ध निष्पादन तथा अभिलेखों के डिजिटलीकरण के दिए गए निर्देश…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) सरायकेला एवं चांडिल, सभी अंचल अधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), सीमांकन, भूमि अतिक्रमण, सरकारी भूमि संरक्षण, राजस्व अभिलेखों के संधारण एवं डिजिटलीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…