Author: Team eDesk

खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना kharsawan  खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का त्योहार आस्था-उल्लास, श्रद्वा, भक्ति, विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर पारंपरिक रीति रिवाज के तहत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति व समृद्वि की कामना की। खरसावां-कुचाई के राधा-माधव मंदिर खरसावां, हरि मंदिर, जगन्नाथ मंदिर हरिभंजा, जगन्नाथ मंदिर चांकड़ी, जगन्नाथ मंदिर बंदोलोहर, जगन्नाथ मंदिर दलाईकेला आदि मंदिरों में आज सुबह ही…

Read More

कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान, kuchai  राष्ट्रीय अभियान “मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0” के तहत कुचाई प्रखंड के गोपीडीह गांव में तसर रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन एक किसान के ग्रेनेज हाउस (बीज उत्पादन केंद्र) में किया गया, जहां प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से तसर बीज उत्पादन, बीमारी प्रबंधन और ग्रेनेज गतिविधियों की जानकारी दी गई।…

Read More

बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को Seraikella  सरायकेला: सरायकेला अंचल अंतर्गत बांकसाई गढ़ में श्री श्री 108 श्री मां पाउड़ी देवी का वार्षिक जांताल पूजा 15 सितंबर को पूरे विधि विधान से होगी. इसकी जानकारी देते हुए बांकसाई गढ़ राजघराने परिवार के सदस्य मनोज कुमार सिंहदेव ने बताया वार्षिक जांताल पूजा में प्रतिवर्ष की भांति बांकसाई गढ़ के सभी 32 मौजा के ग्रामीण शामिल होंगे. उन्होंने सभी 32 मौजा के ग्रामीणों से पूजा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है. उन्होंने कहा जांताल पूजा में मुख्य रूप से क्षेत्र…

Read More

भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ Seraikella  सरायकेला: क्षेत्रीय गौड़ समाज के सलाहकार सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभूनाथ प्रधान ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है इसीलिए समाज के सभी लोगों को विधिपूर्वक भगवान श्री कृष्ण का पूजा अर्चना करना चाहिए. उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का लालन-पालन नंद जी गौड़ के घर में हुई यानी भगवान श्री कृष्ण गौड़ जाति के घर में बड़े हुए इसलिए गौड़ जाति भगवान श्री कृष्ण को कुल देवता के रूप में मानते हैं. उन्होंने बताया की कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में…

Read More

जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स और पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिला पुलिस के बेड़े में गुरुवार को 19 नई बोलेरो शामिल की गईं। नए वाहनों के शामिल होने के बाद जिले में पुलिस के पास कुल 38 बोलेरो और 26 बाइक उपलब्ध हो गई हैं। इन वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, रात्रि गश्ती, हाईवे निगरानी और विधि-व्यवस्था से जुड़े…

Read More

खरसावां-रडगांव सडक जर्जर सड़क का होगा मरम्मत, पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार, विधायक ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश, मानसून सत्र में उठाया था सड़क का मुद्दा, kharsawan  रांची से खरसावां लौटने के दौरान खरसावां-रडगांव मुख्य सड़क पर रायजमा पुलिस पिकेट के सामने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गंभीरता दिखाई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों के आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि रायजमा पुलिस पिकेट के सामने सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इससे…

Read More

खरसावां में बसंती पूजा समिति ने शोकसभा कर स्वगीय कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया ईश्वर से प्रार्थना, kharsawan  खरसावां में श्री श्री 108 मां बसंती पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर में समिति के सचिव स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी। समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान स्व. षाड़ंगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी…

Read More

राजनगर मे वैज्ञानिक तसर कीटपालन एवं विसंक्रमण का प्रायोगिक प्रदर्शन, 35 किसानों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण, वैज्ञानिक पद्धति से तसर कीटपालन अपनाने पर विशेष जोर, Rajnagar  राजनगर प्रखंड स्थित ब्लॉक प्लांटेशन में वैज्ञानिक तसर रेशम कीटपालन प्रबंधन एवं खेतों के विसंक्रमण (डिसइन्फेक्शन) को लेकर एक दिवसीय व्यावहारिक प्रक्षेत्र प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पायलट प्रोजेक्ट सेंटर (पीपीसी) खरसावां एवं सीएसबी-बीएसएमटीसी खरसावां के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बुरुडीह गांव के 35 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक तसर कीटपालन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में पायलट प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री नीतीश कुमार ने किसानों को खेत की…

Read More

खरसावां मे एंटी क्राइम चेकिंग में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा Kharsawan खरसावां थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद मंडल कारा सरायकेला भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक को संदिग्ध…

Read More

16 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, अंधेरे में डूबा खरसावां का पांचगछिया गांव ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की kharsawan  खरसावां प्रखंड के पांचगछिया गांव में 16 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोर पांचगछिया गांव में लगे 16 केवी के ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो…

Read More