16 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, अंधेरे में डूबा खरसावां का पांचगछिया गांव
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की
kharsawan
खरसावां प्रखंड के पांचगछिया गांव में 16 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोर पांचगछिया गांव में लगे 16 केवी के ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन में ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांव के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय अंधेरे के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
September 2, 2026 9: 51 am
Breaking
- खरसावां मे एंटी क्राइम चेकिंग में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
- 16 केवी ट्रांसफार्मर चोरी, अंधेरे में डूबा खरसावां का पांचगछिया गांव ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की
- खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, अजीत होटल में 30 किलोग्राम फफूंदयुक्त बूंदी लड्डू नष्ट कराया गया…*
- खरसावां-कुचाई में उल्लास साक्षरता पखवाडा का शुभारंभ, निरक्षरों को साक्षर बनाने पर जोर, समाज में शिक्षा से छूटे हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना उदेश्य-बीईईओ
- SIR-2026 को लेकर आयुक्त की दो टूक, निष्पक्षता और पारदर्शिता से नहीं होगा समझौता राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक, दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश; सरायकेला प्रखंड कार्यालय में हियरिंग का भी लिया जायजा
- कुचाई के ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह मुंडा के दाह संस्कार में पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री, खूंटकटी अधिकारों, आदिवासी परंपराओं के संरक्षण में योगदान को किया याद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई,
- पूर्व मुख्यमंत्री ने कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन पर जताया शोक, पत्नी के साथ आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, खरसावां की कला-संस्कृति ने खोया अपना सशक्त संवाहक-अर्जुन,
- सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में सिगरेट व नकदी बरामद, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा, प्रतिबंधित सामग्री के कारोबार पर कसा शिकंजा
