Author: Team eDesk

कुचाई के जोबाजंजीर में 39 वां फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न, डोलैंडीह एफसी को पराजित कर जय माॅ पुली एसएमआर बना चैम्पियन खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-सोनाराम kuchai  कुचाई प्रखंड के अंतर्गत जोबाजंजीर के गोमापाडिया फुटबाॅल मैदान में रक्षा बधन के अवसर नव युवक संघ जोबाजंजीर कुचाई के द्वारा आयोजित 40 वीं तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम आदि के द्वारा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबाॅल को किक मारकर किया। फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डोलैंडीह…

Read More

शारदा एफसी चक्रधरपुर बनी जिला महिला फुटबॉल लीग-2026 की चैंपियन, रॉयल एफसी सिंहभूम को 3-0 से हराया, खरसावां फुटबॉल अकादमी रही उपविजेता Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पहली बार आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग-2026 का समापन सोमवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में हुआ। लीग के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में शारदा एफसी चक्रधरपुर ने रॉयल एफसी सिंहभूम को 3-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, खरसावां फुटबॉल अकादमी की टीम एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ उपविजेता रही। दिन का पहला मुकाबला खरसावां…

Read More

छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद षाडंगी को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने बताया खरसावां का अनमोल रत्न kharsawan  खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर खरसावां शैली के प्रसिद्ध छऊ गुरु, नाट्य निर्देशक एवं शिक्षाविद स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद षाडंगी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित गुरुओं और कलाकारों ने उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति एक कलाकार होता है। हर व्यक्ति अपनी-अपनी भूमिका…

Read More

खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंजा मॉडल स्कूल खरसावां, तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस संपन्न kharsawan  खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल, खरसावां में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का रविवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और भारतीय खेल संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना रहा। समारोह के पहले दिन विद्यार्थियों के बीच 29 चैलेंज, पुशअप, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज, पास द बॉल और स्पोर्ट्स बंधन जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित…

Read More

छऊ गुरु कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर, कला-संस्कृति जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्वर्गीय सारंगी का निधन खरसावां की शिक्षा, कला और सांस्कृतिक परंपरा के लिए अपूरणीय क्षति है-सुखराम उरांव Kharsawan  राजकीय +2 उच्च विद्यालय खरसावां के पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, खरसावां शैली के प्रख्यात छऊ गुरु एवं महावीर संघ ओड़िया नाटक के निर्देशक रहे कामाख्या प्रसाद सारंगी के निधन से खरसावां में शोक की लहर है। 86 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत के साथ-साथ छऊ कला, साहित्य, नाट्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में गहरा दुःख…

Read More

सड़क दुर्घटना में कन्हाई प्रधान का निधन, विधायक दशरथ गागराई ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि Kharsawan  खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेलाईडीह ग्राम पंचायत निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता गोपाल प्रधान के पुत्र कन्हाई प्रधान का बीते शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। युवा कन्हाई प्रधान की मौत की खबर मिलते ही तेलाईडीह सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई तेलाईडीह गांव पहुंचे और दिवंगत कन्हाई प्रधान के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने मृतक के पार्थिव…

Read More

खरसावां में पहली बार शुरू हुआ जिला महिला फुटबॉल लीग, शारदा और खरसावां महिला अकादमी ने दर्ज की जीत Kharsawan  खरसावां में पहली बार जिला महिला फुटबॉल लीग का आयोजन शुरू हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग 2026 के तहत रविवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में दो मुकाबले खेले गए। महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले मुकाबले में शारदा फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर ने अशोका एफसी को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस जीत…

Read More

खरसावां के आमदा मे आभूषण चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; दो लाख के जेवर व मोबाइल बरामद kharsawan  सरायकेला-खरसावां जिले में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत खरसावां के आमदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आमदा ओपी क्षेत्र के गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी कर आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं तीन मोबाइल…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खरसावां में फुटबॉल व दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता, खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है-डीएसओ kharsawan  खरसावां। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से आर्चरी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता तथा अर्जुना स्टेडियम खरसावां में ध्यानचंद कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी के जादूगर के रूप में भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर…

Read More

छऊ कला केंद्र के समग्र विकास को लेकर बैठक, आधारभूत संरचना व प्रशिक्षण व्यवस्था पर बनी रणनीति Seraikella  सरायकेला। सरायकेला-खरसावाँ के समृद्ध छऊ कला की परंपरा को संरक्षित और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने की, जबकि खरसावाँ विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहे। बैठक में छऊ कला केंद्र की आधारभूत संरचना, इंफ्रास्ट्रक्चर गैप, मानव संसाधन, संविदा एवं स्थायी नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा केंद्र के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।…

Read More