Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तबादला Seraikella Kharsawan सरायकेला-खरसावां: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना प्रभारी, साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना प्रभारी, सरायकेला थाना में पदस्थापित रविकांत परासर को आरआईटी ओपी प्रभारी तथा सरायकेला थाना में पदस्थापित राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार आदित्यपुर थाना…
रांची में छऊ कला की जीवंत प्रस्तुति, गुरु तपन कुमार पटनायक ने साझा किया अनुभव Ranchi रांची, 31 मई 2026: संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था) द्वारा आयोजित “प्रातः स्मरण” कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को रांची के ऑडिटोरियम सभागार में छऊ कला एवं नाट्य परंपरा पर विशेष व्याख्यान-प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर छऊ कला के वरिष्ठ गुरु एवं प्रख्यात प्रस्तोता गुरु तपन कुमार पटनायक ने छऊ नृत्य की परंपरा, इतिहास, तकनीक तथा विभिन्न आयामों…
*57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के कम मैपिंग वाले मतदान केन्द्र पर विशेष कैंप आयोजित…* *मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से सहयोग की अपील, शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश…* Seraikella भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 01 जून, 2026 को 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदान केन्द्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अब तक मैपिंग से वंचित मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग का…
*तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी…* *तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाएं, स्वयं स्वस्थ रहें और समाज को भी जागरूक करें :- नितिश कुमार सिंह, उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां* Seraikella जिले में संचालित तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण संबंधी जनजागरूकता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य तक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह रथ आगामी एक माह तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर…
खरसावां में वर्षों से फरार मामले में दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला पहचान, गुप्त सूचना पर आखिरकार चाईबासा में पुलिस के हत्थे चढ़ा, Kharsawan खरसावां के दुष्कर्म के मामले में वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी सह खरसावां के जतराटॉड निवासी पातुई बोयपाई पिता-स्वं पहाड सिंह बोयपाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नाम बदल दिया था। अपना नाम बदलकर पश्चिमी सिंहभूम के (चाईबासा) जिले में रह रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार…
81 बार रक्तदान और 79 बार प्लेटलेट्स दान करने वाले खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित, Jamshedpur जमशेदपुर लौहनगरी के प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह को उनकी प्रेरणादायी रक्तदान यात्रा के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने अब तक रिकॉर्ड 81 बार रक्तदान तथा 79 बार प्लेटलेट्स दान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इसी असाधारण योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें मानव जीवनदायी गौरव सेवा सम्मान…
खरसावां के पहाड़ी क्षेत्र से घिरे रायजामा सुदूरवर्ती टोलों में प्राकृतिक जल स्रोत बना सहारा, हर घर नल योजना के विस्तार की तैयारी, जल्द दूर होगी पेयजल समस्या, Kharsawan खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित ग्राम रायजामा के मूंगा टोला एवं पिचांग टोला में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से निपटने के लिए सराहनीय पहल की है। गांव के समीप पहाड़ों के बीच स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पाइपलाइन के माध्यम से पानी को बस्तियों तक पहुंचाकर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इन टोलो का खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने निरीक्षण किया। साथ ग्रामीणों के साथ बैठक कर, हर…
राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह की दमदार दस्तक, दो विद्यार्थियों ने पाई सफलता, Kharsawan खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह के दो मेधावी विद्यार्थियों प्रीति हेम्ब्रम एवं राज बानरा ने राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2026 में सफलता हासिल कर विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।…
कुचाई-तमाड़ के घने जंगलों और ऊंची-नीची पहाड़ियों से घिरे गुट्टी के विशेष ग्राम सभा में पहुचे विधायक, सड़क व स्कूल भवन निर्माण के कई प्रस्ताव पारित, Kuchai कुचाई और तमाड़ प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित घने जंगलों और ऊंची-नीची पहाड़ियों से घिरे गुट्टी गांव के ग्रामीणों को पहली बार विकास की वास्तविक किरण नजर आई है। इस इलाके तक पहुंचना आज भी एक बड़ी चुनौती है। लेकिन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खुद बाइक से करीब 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय किया। बुंदीबादी के बीच दुर्गम रास्तों से होकर गुट्टी गांव पहुंचे। विधायक ने वहां राजकीय उच्च मध्य विद्यालय…
ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा का निधन, विधायक ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि Seraikella गोइलकेरा: गोइलकेरा के बिरसा टोली निवासी व ताइक्वांडो प्रशिक्षक बासुदेव लकड़ा(44 वर्ष) का रविवार की सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण दो दिन पहले ही इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। क्षेत्र के युवा प्रतिभावान के निधन की सूचना पाकर विधायक जगत माझी गोइलकेरा स्थित बासुदेव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाये और श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक…