खरसावां थाना कांड में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
kharsawan
खरसावां थाना कांड संख्या 29/26, दिनांक 17 जून 2026 के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त परसेंजीत सरदार (34 वर्ष), पिता देवेंद्र सरदार, निवासी नेंगटासाई, टोला केंदडीह, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2), 317(5), 331(4) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त परसेंजीत सरदार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बंद कबाड़ फैक्ट्री में चोरी का हुआ था खुलासा
बता दें कि खरसावां पुलिस ने विगत 17 जून 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह में एक बंद पड़ी कबाड़ फैक्ट्री में चोरी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौके से चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे गैस कटर सहित अन्य उपकरण तथा भारी मात्रा में लोहे का सामान बरामद किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, गैस रेगुलेटर, गैस कटर पाइप, नोजल सहित अन्य कटिंग उपकरण और लोहे का स्क्रैप बरामद किया गया था। इसी मामले से जुड़े अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त परसेंजीत सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
August 26, 2026 10: 59 am
Breaking
- खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन,
- जगन्नाथपुर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में
- खरसावां थाना कांड में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बड़ाबाम्बो प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी, 736 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, 22 स्वीकृत पदों में 12 शिक्षक पदस्थापित, पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियोजित,
- परिसीमन के विरोध में 30 को रांची में विशाल आंदोलन, कुचाई में तैयारी बैठक, यह लड़ाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के अस्तित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का है मुद्दा,
- खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयुष का मासिक स्वास्थ्य शिविर, 25 प्रशिक्षुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
- ईद-ए-मिलाद उन-नबी को लेकर जुलूस मार्ग का थाना प्रभारी ने किया भौतिक सत्यापन
- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की…* *सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता — योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश…*
