Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
खरसावां के खिलारीसाई में मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, किशोरियों को किया गया जागरूक Kharsawan खरसावां प्रखंड क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत अंतर्गत खिलारीसाई गांव में गुरुवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से दिशा दीदी के नेतृत्व में “विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में मासिक धर्म (महावारी) के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं व किशोरियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान एसएचजी एवं वीओ सदस्यों सहित ग्रामीण किशोरियों को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई रखने, पैड एवं साफ कपड़े के सही उपयोग, सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल…
खरसावां में पेसा नियमावली 2025 पर प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम सभा तक पहुंचाने का लिया संकल्प kharsawan खरसावां के आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के मुंडाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पेसा नियम को ग्राम सभा स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड के जिम्मेदार मुंडाओं ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम सभाओं में पेसा नियमावली 2025 की जानकारी पहुंचाने के साथ इसके जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे।…
खरसावां के ईदगाह व मस्जिदो में खुशनुमा माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज, शांति व मगफिरत की मांगी सामुहिक दुआ, कुर्बानी लोगो में त्याग की भावना जगाती है-रिजवी kharsawan खरसावां के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदो में खुशनुमा माहौल के बीच ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और हषोल्लास के साथ अदा की गई। गुरूवार को सुबह 6‐30 बजे खरसावां के बेहरासाई मदीना मस्जिद और मस्जिद निजामुददीन गोढपुर तथा कदमडीहा के ईदगाह मैदान में सुबह 7 बजे में नमाज अदा की गई। कुर्बानी की फजीलतें बयान करते हुए ईमानों ने ईद-उल-अजहा पढाई। बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के…
सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में प्रथम उपाधि वितरण समारोह-2026 संपन्न, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल किए गए प्रदान, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर प्राप्त करे सफलता-अर्जुन मुंडा Kharsawan खरसावां प्रखंड के बदिराम स्थित सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में गुरुवार को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्रियां एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं डॉ. मीरा मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए…
बकरीद को लेकर खरसावां पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं-गौरव कुमार Kharsawan बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर खरसावां पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली गई है, जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व खरसावां के कदमडीहा, खरसावां चांदनी…
खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र जोजोबाटा गांव पहुचे विधायक, पेयजल संकट से अधिकारियों को कराया रू-ब-रू, ग्रामीणों को नलकूप लगाने का दिलाया भरोसा, kharsawan खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती सीमावर्ती क्षेत्र जोजोबाटा में वर्षों से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई अधिकारियों की टीम के साथ रिडींग पंचायत स्थित जोजोबाटा टोला पहुंचे और ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओ से रू-ब-रू हुए। घने जंगलों और दो पहाड़ियों की तलहटी में बसे इस गांव तक पहुंचना आसान नहीं है। गांव तक जाने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं है और…
मुसलमानों का दूसरा सबसे बडा पर्व बकरीद आज, कुर्बानी पर फर्ज, जहन्नुम से बचाएगी कुर्बानी कुर्बानी हजरत इब्राहीम अलैहिस सलाम की सुन्नत kharsawan मुसलमानों का दूसरा सबसे बडा पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) है। जो आगामी 28 मई को मनाया जाएगा। इसे लेकर समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए है। कुर्बानी का बकरा खरीदने के लिए इन दिनों साप्ताहिक हाट, बजारों में भीड उमड रही है। साथ ही समुदाय के लोग गांव गांव का चकर लगा रहे है। कुर्बानी के लिए खरसावां में 10 से लेकर 50 हजार तक के बकरे बजार में उतारे जा रहे है। वही विभिन्न…
खरसावां के प्रखंड संसाधन केन्द्र में स्कूली बच्चों के लिए खुला नया आधार अपडेट केन्द्र kharsawan खरसावां के प्रखंड संसाधन केन्द्र में स्कूली बच्चों के लिए नया आधार अपडेट केन्द्र खुला है। जारी सूचना के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), खरसावां को डीएलएक्स किट प्राप्त हो चुकी है, जिसके माध्यम से कक्षा तीन से ऊपर के बच्चों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट किया जाएगा। सूचना में कहा गया है कि जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है अथवा जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं हुआ है, वे बच्चे बीआरसी खरसावां पहुंचकर अपना आधार कार्ड बनवा एवं अपडेट करवा सकते हैं। इसके…
कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन के तहत 500 किसानों की सूची बीडीओ को सौंपी, Kuchai सरायकेला-खरसावां अपना अधिकार संगठन के द्वारा ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन के तहत कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संगठन के जिला सचिव एवं सदस्यों ने बुधवार को कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम को 500 इच्छुक किसानों की सूची के साथ एक अनुरोध पत्र सौंपा। संगठन का उद्देश्य धान की कटाई के बाद खाली पड़े…
सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में 28 मई को होगा प्रथम उपाधि वितरण समारोह-2026, Kharsawan खरसावां प्रखंड के बदिराम स्थित सरायकेला-खरसावां स्थित मॉडल महाविद्यालय में आगामी 28 मई 2026 को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह महाविद्यालय परिसर स्थित मुख्य सभागार (ऑडिटोरियम) में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, खरसावां…