प्रोजेक्ट मिलाप के तहत छह गुम मोबाइल बरामद, थाना प्रभारी ने मालिकों को सौंपे
Seraikella
सरायकेला। प्रोजेक्ट मिलाप (CEIR पोर्टल) के तहत सरायकेला पुलिस ने गुम हुए छह मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए सभी लाभुकों को अपने हाथों से मोबाइल फोन वितरित किए।
बरामद मोबाइल फोन मनोज दास, निवासी हंसाउड़ी वार्ड संख्या-4; सुखदेव मजुमदार, निवासी सीनी बाजार; बबिता सरदार, निवासी गुमानडीह; पालती कालिन्दी, निवासी मधुपुर; बजरंग गागराई, निवासी बिष्टुपादुका तथा विजय रजक, निवासी टेन्टोपोसी को सौंपे गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की निगरानी और तकनीकी प्रक्रिया के तहत छह मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना भी की।
