खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन,
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना कप 2026 के तहत मंगलवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें यूथ क्लब खामारडीह ने एसएमसी प्रधानगोड़ा को 1-0 से पराजित कर उपविजेता का खिताब हासिल किया।
मुकाबले के दूसरे हाफ में खामारडीह को पेनल्टी मिली, जिसे श्याम गोप ने शानदार ढंग से गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद प्रधानगोड़ा की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन खामारडीह के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षापंक्ति के साथ बढ़त कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
जिला सुपर लीग में खामारडीह ने चार मुकाबलों में तीन जीत दर्ज कर कुल मिलाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए हाथीटांड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जिला फुटबॉल सुपर लीग 2026 का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
जिला फुटबॉल लीग के तहत अब महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। महिला फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत 29 अगस्त से होगी।
August 26, 2026 10: 57 am
Breaking
- खामारडीह ने प्रधानगोड़ा को 1-0 से हराया, हाथीटांड़ बना जिला फुटबॉल सुपर लीग चैंपियन,
- जगन्नाथपुर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 4 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में
- खरसावां थाना कांड में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बड़ाबाम्बो प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की कमी, 736 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, 22 स्वीकृत पदों में 12 शिक्षक पदस्थापित, पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं दूसरे विद्यालयों में प्रतिनियोजित,
- परिसीमन के विरोध में 30 को रांची में विशाल आंदोलन, कुचाई में तैयारी बैठक, यह लड़ाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के अस्तित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का है मुद्दा,
- खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयुष का मासिक स्वास्थ्य शिविर, 25 प्रशिक्षुओं की हुई स्वास्थ्य जांच
- ईद-ए-मिलाद उन-नबी को लेकर जुलूस मार्ग का थाना प्रभारी ने किया भौतिक सत्यापन
- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की…* *सभी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता — योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश…*
