ईद-ए-मिलाद उन-नबी को लेकर जुलूस मार्ग का थाना प्रभारी ने किया भौतिक सत्यापन
Seraikella
सरायकेला: ईद-ए-मिलाद उन-नबी त्योहार को लेकर सरायकेला थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने सरायकेला बाजार, राजबांध एवं टेंटोपोसी क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस के मार्ग का भौतिक सत्यापन किया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने जुलूस के निर्धारित मार्ग, प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील बिंदुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि ईद-ए-मिलाद उन-नबी के अवसर पर जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
