नीमडीह में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, 03 अवैध चुलाई भट्ठियां ध्वस्त; 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद….*
Nimdih
सरायकेला-खरसावाँ, 24 १®1अगस्त, 2026 : उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार एवं उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सतत छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आसूचना के आधार पर दिनांक 24 अगस्त, 2026 को उत्पाद विभाग की टीम एवं पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नीमडीह थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम लाकड़ी एवं चतरमा में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान 03 अवैध चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके से 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
बरामद अवैध उत्पाद को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
