बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला अंचल अंतर्गत बांकसाई गढ़ में श्री श्री 108 श्री मां पाउड़ी देवी का वार्षिक जांताल पूजा 15 सितंबर को पूरे विधि विधान से होगी. इसकी जानकारी देते हुए बांकसाई गढ़ राजघराने परिवार के सदस्य मनोज कुमार सिंहदेव ने बताया वार्षिक जांताल पूजा में प्रतिवर्ष की भांति बांकसाई गढ़ के सभी 32 मौजा के ग्रामीण शामिल होंगे. उन्होंने सभी 32 मौजा के ग्रामीणों से पूजा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है. उन्होंने कहा जांताल पूजा में मुख्य रूप से क्षेत्र की सुख शांति, समृद्धि,अच्छी फसल और समय पर पर्याप्त बारिश के लिए माता पाउड़ी की आराधना की जाती है. इस पूजा का इतिहास रियासती काल (राजा-रजवाड़ों के समय) से जुड़ा हुआ है.
