खरसावां-रडगांव सडक जर्जर सड़क का होगा मरम्मत,
पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार, विधायक ने दिए तत्काल मरम्मत
के निर्देश, मानसून सत्र में उठाया था सड़क का मुद्दा,
kharsawan
रांची से खरसावां लौटने के दौरान खरसावां-रडगांव मुख्य सड़क पर रायजमा पुलिस पिकेट के सामने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गंभीरता दिखाई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों के आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि रायजमा पुलिस पिकेट के सामने सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा हो रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया है कि सड़क की जल्द से जल्द आवश्यक मरम्मत कराकर आवागमन को सुचारु बनाया जाए। श्री गागराई ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर उनके द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में भी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बाद सड़क के स्थायी समाधान की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसकी निविदा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्थायी समाधान के लिए सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी जारी है। विधायक ने भरोसा जताया कि डीपीआर तैयार होने और निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क के पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। इससे खरसावां-रडगांव मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
