शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में
छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा,
दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
kharsawan
झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खरसावां के छऊ कलाकारों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में कलाकारों की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कलाकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में आयोजित शोकसभा में छऊ कलाकारों और गुरुओं ने उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। छऊ गुरु मो. दिलदार ने कहा कि शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और सामाजिक सरोकारों को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा के दौरान कलाकारों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कलाकारों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना पूरे झारखंड के लिए दुखद घटना है। उनके निधन से समाज और शिक्षा जगत को गहरी क्षति हुई है। बताया गया कि शनिवार देर रात गिरिडीह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुदिव्य कुमार सोनू को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोकसभा में मुख्य रूप से छऊ गुरु मो. दिलदार, बसंत गणतायत, सुदीप घोड़ाई, मो. रमजान, पिनाकी रंजन, नित्या शंकर नंद, समीर नायक, प्रांजल केसरी, एंजेल केसरी, चांदनी कुमारी, सुमित्रा रविदास, सुमन रविदास, मुकेश घोड़ाई, दयाल लेट, सूरज हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में छऊ कलाकार उपस्थित थे।
October 23, 2026 1: 27 pm
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
