6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
kharsawan
कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर का दिन ऐतिहासिक अन्याय और अधिकारों की लड़ाई की स्मृति का प्रतीक है। रविवार को खरसावां चांदनी चौक स्थित वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में कुड़मि समाज के कुड़मालि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने काला रिबन लगाकर काला दिवस मनाया। कार्यक्रम में पंकज कुमार महतो ने कहा कि कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर महज कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि कथित ऐतिहासिक अन्याय की याद दिलाने वाला दिन है। उनके अनुसार, 6 सितंबर 1950 को कुड़मि समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी पहचान और अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है।
शिक्षक सुनील कुमार जुरुआर ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान छोटानागपुर क्षेत्र में कुड़मि समाज अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल था। उनका दावा है कि आजादी के बाद 6 सितंबर 1950 को एसटी, एससी और ओबीसी श्रेणियों के गठन के दौरान कुड़मि समाज को एसटी सूची से हटा दिया गया। इसके बाद से समाज द्वारा पुनः एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। डॉ. दीपक कुमार महतो ने कहा कि समाज अपनी पहचान और अधिकारों की बहाली के लिए लंबे समय से संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि रेल टेका, डहर छेंका, धरना-प्रदर्शन और काला दिवस जैसे कार्यक्रम इसी संघर्ष का हिस्सा हैं। उन्होंने सरकार से कुड़मि जाति को पुनः अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की।समाज के लोगो ने काला रिबन लगाकर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में रूपेश कुमार महतो, राखी महतो, सुप्रिया महतो, रेशमा महतो, करिश्मा महतो, मुस्कान महतो, राखी कुमारी, पिंकी महतो, रूमा, सुनैना, सावित्री, प्रियंका, शिवानी, निशाल, प्रतिमा, जयराम महतो, आस्तिक महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
September 6, 2026 5: 46 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
