अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा
मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
kharsawan
खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सोमवार को झारखंड के दिवंगत उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने राज्य के विकास और शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सुदिव्य कुमार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत सभी शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सुदिव्य कुमार जी ने झारखंड में तकनीकी व उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। युवाओं के भविष्य और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जाना राज्य की राजनीति और शिक्षा जगत दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों और जनसेवा के भाव को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
September 7, 2026 6: 21 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
