ग्रामीण जरूरतों के आधार पर होंगी विकास योजनाएं, कुचाई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं का चयन
Kharsawan
कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं के चयन, विभिन्न विभागों की प्रगति, जनसुविधाओं तथा पंचायत स्तर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर विभिन्न योजनाओं के चयन को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया।
16वें वित्त आयोग की राशि के बेहतर उपयोग पर जोर
बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि के बेहतर नियोजन को लेकर मंथन किया गया। पंचायत समिति सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं का चयन करने पर जोर दिया। चयनित योजनाओं को प्रखंड पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया।
समय पर पूरा हों विकास कार्य : प्रमुख
प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने चयनित योजनाओं का निर्धारित समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि विकास कार्यों का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिले। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं की निगरानी करने पर जोर दिया।
प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही।
बैठक में प्रखंड समन्वयक पंकज कुम्हार सहित सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।
September 11, 2026 10: 18 pm
Breaking
- टुंगरी टोला मैदान का होगा विस्तार, बनेगी दर्शक गैलरी: जगत माझी -आनंदपुर में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित, ग्रुप ए के मुकाबले में कांडी की टीम ने सारंगा को 1-0 से किया पराजित
- जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखंड में SIR कार्य के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया का किया निरीक्षण…* *ELC गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व एवं नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु किया गया जागरूक…*
- कपाली क्षेत्र में अवैध खनन-परिचालन के विरुद्ध खनन विभाग ने चलाया जाँच अभियान, अवैध बालू एवं चिप्स लदे दो वाहन पकड़े गए…* *अवैध खनिज खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई रहेगा जारी- उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां*
- खरसावां मे 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण, माइक्रोस्कोप से पेब्रिन रोग की पहचान का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, किसानों को बांटी गई छतरियां, विशेषज्ञों ने स्वच्छता, बीज उत्पादन, कोकून विपणन और वैज्ञानिक कीटपालन के बताए गुर
- ग्रामीण जरूरतों के आधार पर होंगी विकास योजनाएं, कुचाई पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं का चयन
- कुचाई में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शानदार आगाज, फुटबॉल में बारडीह की बालक टीम और प्लस टू उच्च विद्यालय की बालिका टीम बनी विजेता
- मानकी-मुंडा चतुर्भुज सिंह मुंडा के श्राद्धकर्म में पहुंचे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा कहा—जनजातीय समाज के हक-अधिकार और संस्कृति की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा
- ईसाई धर्म छोड़ दो आदिवासी परिवारों की पारंपरिक रीति से घर वापसी बनाकेला गांव में हो समाज महासभा की मौजूदगी में हुआ पारंपरिक शुद्धिकरण, समाज में किया गया शामिल
