Author: Team eDesk

झारखंड जनशक्ति मंच का गठन, बिरसा सोय बने केंद्रीय अध्यक्ष, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति, जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता, kharsawan  खरसावां पथ निरीक्षण भवन में रविवार को अभय सिंह जामुदा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड जनशक्ति मंच (जेजेएम) का विधिवत गठन किया गया। बैठक में झारखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों और संस्थापक साथियों ने सर्वसम्मति से बिरसा सोय को मंच का केंद्रीय अध्यक्ष…

Read More

झारखंड विरोधी एमएमडीआर कानून के खिलाफ खरसावां में झामुमो का एक दिवसीय महाधरना, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा, kharsawan  केंद्र सरकार के द्वारा पारित काला कानून खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में शनिवार को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया गया। झामुमो खरसावां प्रखंड भाग-1, भाग-2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के कानून के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के जल, जंगल,…

Read More

आनंद सिंह सरदार हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में हथियार से हत्या का आरोप, खून लगा हथियार बरामद Choka चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में आनंद सिंह सरदार की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा हथियार भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में चौका थाना कांड संख्या 44/2026, दिनांक 17 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की…

Read More

कुचाई मे एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, kuchai  कुचाई प्रखंड मुख्यालय मे केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) कानून, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस कानून के खिलाफ विरोध जताते हुए झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार की बात उठाई। धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों से…

Read More

खरसावां में धूमधाम से मनी ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती तुर्तुंग प्रोजेक्ट के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, जीवन और योगदान पर रखे विचार kharsawan  आदिवासी भाषा-संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती शनिवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र भवन में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में टाटा स्टील द्वारा संचालित तुर्तुंग प्रोजेक्ट के तहत अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जयंती समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

Read More

ओत् गुरु कोल लाको बोदरा जयंती पर विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री जूडी टीम ने रिडिंगदा और लखनडीह स्कूल में पहुंचकर बच्चों को किया शिक्षा के प्रति प्रेरित, kharsawan  खरसावां मे ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती के अवसर पर शनिवार को जूडी टीम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। इसी क्रम में जूडी टीम के सदस्यों ने खरसावां प्रखंड अंतर्गत रिडिंगदा स्कूल एवं लखनडीह स्कूल का दौरा किया। यहां…

Read More

कुचाई में लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर हुई रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान केवल जरूरतमंदों की मदद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है-उषा मुंडू,, kuchai  कुचाई के कल्याण अस्पताल में आदिवासी समाज के महान शिक्षाविद् एवं भाषा-संस्कृति के पुरोधा गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती तथा श्री सोमेश्वरनाथ महादेव ट्रस्ट (सनमत) के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईटीडीए निर्देशक…

Read More

खेल-खेल में गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत घर के पीछे खेलते समय हुआ हादसा, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, Seraikella  सरायकेला। धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार में शनिवार को दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। खेलते समय गले में प्लास्टिक की रस्सी फंस जाने से बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे रुद्र सिंह…

Read More

को-ऑपरेटिव बैंक के 35 करोड़ रुपये घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर छापेमारी सरायकेला में कार्रवाई से मचा हड़कंप, बैंक से करीब 35 करोड़ की निकासी का मामला ब्रांच मैनेजर सुनील सतपति समेत चार आरोपियों पर सजा की सुनवाई Seraikella  सरायकेला। को-ऑपरेटिव बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये की कथित अनियमित निकासी से जुड़े मामले में शुक्रवार को सरायकेला स्थित ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर छापेमारी जारी है। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी किस एजेंसी द्वारा की जा रही है और इस दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी…

Read More

खरसावां के  बड़ाबाम्बो चौक पर फायरिंग और गाली-गलौज मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा में फंसी गोली, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा, सुनील साहू का आपराधिक इतिहास Kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत बड़ाबांबू चौक के पास बुधवार की देर रात गोली चलाने और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, जिसमें एक गोली फंसी हुई थी, दो मोबाइल फोन तथा दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने…

Read More