Author: Team eDesk

खरसावां मे आदिवासी दिवस पर दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक, पारंपरिक वेशभूषा में निकली जागरूकता रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि,भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान को सुरक्षित रखना भी जरूरी है-बीडीओ Kharsawan  खरसावां में विश्व आदिवासी दिवस पारंपरिक रीति रिवाज के तहत मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खरसावां कला सांस्कृतिक भवन से पारंपरिक वेशभूषा में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक परिधान के साथ निकली रैली ने खरसावां की सड़कों पर झारखंडी संस्कृति…

Read More

खरसावां के बुरूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिता, प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की सीख देती है आदिवासी जीवनशैली : प्रदीप महतो kharsawan  खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, सामुदायिक भावना और प्रकृति के प्रति उनके गहरे जुड़ाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच भाषण, चित्रांकन, क्विज और निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि आदिवासी समाज…

Read More

कुचाई में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और स्वशासन के संरक्षण का लिया संकल्प,आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति है-गागराई kuchai  कुचाई स्थित बिरसा स्टेडियम में रविवार को विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों, मानकी-मुंडा संघ एवं ग्राम सभा मंच के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा, शिक्षा और रूढ़िगत स्वशासन व्यवस्था को संरक्षित एवं मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री गागराई ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध…

Read More

कुचाई के सिकरम्बा के जंगल से पिस्टल-राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद, एसएसबी और झारखंड पुलिस का संयुक्त सर्च अभियान सफल, जंगल में छिपाकर रखे गए थे हथियार kuchai  कुचाई प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में एसएसबी की ए-समवाय जम्बरो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत सिकरम्बा गांव के घने जंगलों में विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए कई हथियार और हथियारों से संबंधित सामग्री बरामद की…

Read More

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी, खरसावां के बेहरासाई मे हादसा, सदर अस्पताल से एमजीएम जमशेदपुर रेफर, kharsawan  खरसावां शहरी क्षेत्र के बेहरासाई में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची खरसावां पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया। सरायकेला में चिकित्सकों ने भी बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर…

Read More

झारखंड आदिवासी महोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति की छटा बिखरी सांसद जोबा मांझी, डीसी नितेश कुमार सिंह व एडीसी जयवर्धन कुमार ने किया दीप प्रज्वलित,पारंपरिक नृत्य-संगीत ने बांधा समां, आदिवासी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश Seraikella  सरायकेला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार को सरायकेला नगर स्थित टाउन हॉल में झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, उपायुक्त नितेश कुमार सिंह और अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, आईटीडीए निदेशक उषा मुंडू, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव…

Read More

सरायकेला में झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य शुभारंभ पारंपरिक नृत्य-संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या, आदिवासी विरासत को संजोने का संदेश Seraikella  सरायकेला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार को सरायकेला नगर स्थित टाउन हॉल में झारखंड आदिवासी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त नितेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, आईटीडीए निदेशक उषा मुंडू, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राज बागची समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं सम्मान देने के साथ हुई। इसके बाद महोत्सव के तहत आदिवासी संस्कृति, परंपरा और…

Read More

ब्राउन शुगर की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 पुड़िया के साथ चार गिरफ्तार, दो बाइक जब्त, कुल 6.63 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद गश्ती दल को देखकर भागने लगे थे संदिग्ध, तलाशी में खुला नशे के कारोबार का राज Kapali  सरायकेला खरसावां जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर, कुल 6.63 ग्राम वजन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही…

Read More

खरसावां में श्रद्धा से मनाया गया शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस, कुड़माली विषय में मैट्रिक-इंटर पास विद्यार्थियों को किया सम्मानित, Kharsawan  खरसावां के चांदनी चौक स्थित वीर शहीद निर्मल महतो भवन में शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक चेतना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में किसान, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद निर्मल महतो के विचारों, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो के चित्र पर…

Read More

खरसावां सीएचसी में जांच के दौरान मिली खामियां, एसडीओ ने दिया दो दिन का समय, दस लाख के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच, सोमवार को फिर होगी रजिस्टरों की जांच, शिकायतकर्ता को भी किया जाएगा तलब Kharsawan  खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद शनिवार को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान कुछ स्टॉक रजिस्टरों का सही तरीके से संधारण नहीं किए जाने की बात सामने आई है। एसडीओ ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो दिनों का…

Read More