Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
Author: Team eDesk
खरसावां के पदमपुर में दूसरी सोमवार पर भंडाराः हजारों शिवभक्तों ने चखा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल Kharsawan खरसावां के पदमपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रावण मास के पावन अवसर पर दूसरी सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बोल बम कावरिया संघ मंडल टोला पदमपुर के द्वारा भंडारा लगाया। इस पौराणिक तीर्थ स्थल पर श्रावण मास में प्रति सोमवार हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यहां भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। इस भंडारे में लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्वालुओं ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा…
झारखंड में तसर उद्योग को मिलेगा स्पेशल पैकेज? सरकार से उठाई मांग, तीन वर्षों में तसर उत्पादन में भारी कमी, जताई चिंता, बंद पडे रेशम केंद्रों को शुरू करने की मांग, kharsawan झारखंड में पिछले तीन वर्षों से तसर उत्पादन में लगातार आ रही कमी और तसर उद्योग से जुडे रोजगार पर पड रहे असर को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राज्य सरकार से तसर उद्योग के लिए स्पेशल पैकेज देने की मांग की है। विधायक ने 10 अगस्त को विधानसभा में उद्योग विभाग से संबंधित तारांकित प्रश्न के माध्यम से यह मामला उठाया। विधायक ने सरकार से पूछा…
खरसावां के सोना सिंचाई योजना की जर्जर छह वितरणियों का होगा जीर्णोद्धार, सरकार ने शुरू की कार्रवाई, नहरों में गाद और झाडियों के कारण खेतों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी Kharsawan खरसावां विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने सोना सिंचाई योजना की जर्जर छह वितरणियों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा विधानसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न के जवाब में जल संसाधन विभाग ने बताया कि संबंधित कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने सरकार से…
जिला फुटबॉल सुपर लीग में खामारडीह की शानदार शुरुआत, सुमित एफसी सीनी को 6-0 से रौंदा, एकतरफा मुकाबले में दर्ज की धमाकेदार जीत, Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल सुपर लीग अर्जुना-कप 2026 में यूथ क्लब खामारडीह ने शानदार आगाज किया। अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले गए मुकाबले में खामारडीह ने सुमित एफसी सीनी को 6-0 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत से ही खामारडीह के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने बेहतरीन तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर लगातार सुमित एफसी सीनी के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। पहले…
*उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* छूटे हुए शत-प्रतिशत हाउसहोल्ड को नल-जल योजना से जोड़ने तथा अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश…* Seraikella समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के सुचारु संचालन, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन तथा शत-प्रतिशत हाउसहोल्ड को नल-जल योजना से आच्छादित करने के…
कुचाई के सिकरम्बा जंगल में माओवादी ठिकाने पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, छह हथियार व 309 जिंदा गोलियां बरामद, एसएसबी, कोबरा और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली सफलता, आईईडी व डेटोनेटर भी बरामद, पुलिस के अनुसार माओवादी संगठन से जुड़े फरार आरोपियों की तलाश के दौरान हुई कार्रवाई Kuchai सरायकेला-खरसावां। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा जंगल में माओवादी ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार, गोलियां और विस्फोटक बरामद किए हैं। बरामद सामग्री…
गम्हरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, 12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, पुलिस ने केरला पब्लिक स्कूल के समीप की कार्रवाई, बाइक भी जब्त Gamharia गम्हरिया। गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलिम खान (20 वर्ष) और प्रदीप महतो (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की शाम…
*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित…* *स्थानीय संस्कृति एवं आदिवासी विरासत पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…* *जल, जंगल, जमीन, भाषा एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी — श्रीमती जोबा मांझी* Seraikella सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती जोबा मांझी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, भाषा, लोक-परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के संरक्षण-संवर्धन के साथ जल, जंगल एवं जमीन के…
विश्व आदिवासी दिवस पर रिचीतुका में फुटबॉल प्रतियोगिता, एपीसी रिचीतुका बनी विजेता Rajnagar राजनगर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी प्रगति क्लब की ओर से राजनगर प्रखंड के रिचीतुका गांव में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला एके हार्डगर और एपीसी रिचीतुका के बीच खेला गया। सांसद जोबा माझी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल…
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी, खरसावां के बेहरासाई मे हादसा, सदर अस्पताल से एमजीएम जमशेदपुर रेफर, kharsawan खरसावां शहरी क्षेत्र के बेहरासाई में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची खरसावां पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया। सरायकेला में चिकित्सकों ने भी बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर…