Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
Author: Team eDesk
*अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध ईचागढ थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन की सघन कार्रवाई…* Ichagarh उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना प्रभारी के साथ ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो, जारागोडीह एवं वीरडीह बालू घाटों में बालू के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न जी.आर. (GR) स्थलों पर कुल लगभग 38,100 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू खनिज को विधिवत जब्त किया गया। इसके उपरांत चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदुडीह में भी विभिन्न जी.आर. स्थलों का निरीक्षण किया गया,…
विकास योजनाओं के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक तकरार, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप Seraikella सरायकेला। नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्तावित उद्घाटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को आमंत्रित किए बिना उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में आचार्य ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यकाल में स्वीकृत करीब 15 विकास योजनाओं के उद्घाटन की तैयारी की गई थी। उनका आरोप है कि…
कुचाई के मरांगहातु में भाजपाईयो ने सादगी से मनाया स्वं लांडु सोय का 19 वॉ शहादत दिवस, स्वं सोय लांडु समाज के लिए मार्गदर्शक थे-डॉ मीरा मुंडा kuchai कुचाई प्रखण्ड के मरॉगहातु गांव में भाजपा के द्वारा पुर्व जिला कोषाध्यक्ष स्वर्गीय लांडु सोय की 19 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस मनाया। इस दौरान स्वं सोय के परिजनो एवं भाजपाईयो ने उपके समाधि पर पारम्परिक ढंग से पूजा अर्चना कर श्रद्वाजलि दी। स्वं सोय को श्रद्वाजलि देते हुए भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा ने कहा कि स्वं लांडु सोय समाज के लिए मार्गदर्शक थे। वे अपने जीवन के महत्वपुर्ण क्षण समाज को…
खरसावॉं मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न, विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उनके सर्वांगीण विकास की आधारशिला है- बासुमति मिश्रा, kharsawan खरसावॉं मॉडल स्कूल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावॉं के चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मो नजीर आलम एवं डॉ. ममता कुमारी ने विद्यार्थियों के सामान्य स्वास्थ्य की जॉंच करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं नियमित स्वस्थ्य देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया।…
खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी पर बैठक, 16 जुलाई को निकलेगी प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-कप्तान सिंकु, kharsawan खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 16 जुलाई को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई। विŸाीय वर्ष 2026-27 को खरसावां में पूजा पंरपराओं के निवार्हन के लिए सरकार से आवंटन की मांग की गई। खरसावां मुख्यालय में गुरूवार को अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया गया कि…
राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को मिलेगा नया स्वरूप, जल्द शुरू होगा प्रशिक्षण Seraikella सरायकेला। वर्षों से निष्क्रिय पड़े राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को पुनर्जीवित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र के संचालन, संस्थागत विकास एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी, वरिष्ठ छऊ गुरु, कलाकार तथा कला प्रेमी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया…
जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ Seraikella सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में गुरुवार को जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन एवं समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों…
सरायकेला छऊ कला केंद्र संचालक को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में हुई बैठक Seraikella सरायकेला। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में एक बार फिर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए केंद्र के सभी आवश्यक पदों को भरते हुए छऊ परियोजना को पुनः संचालित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को सरायकेला की समृद्ध छऊ नृत्य परंपरा से जोड़ा जा सके और उन्हें विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। कला केंद्र को सुव्यवस्थित एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में…
खरसावां में जेसीबी से कटी 11 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल, 30 गांवों में 13 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने 5 घंटे तक श्री झारखंड सीमेंट कंपनी गेट को जाम कर किया धरना प्रदर्शन, kharsawan खरसावां प्रखंड के हांसदा स्थित श्री झारखंड सीमेंट कंपनी की लापरवाही के कारण मंगलवार को करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति 13 घंटे तक ठप रही। कंपनी द्वारा बुरूडीह-रेगोगोडा रेलवे ओवरब्रिज के समीप जेसीबी से खुदाई के दौरान दोपहर करीब 1 बजे 11 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड हाई-टेंशन बिजली केबल कट गई। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई और हजारों उपभोक्ताओं…
मजदूर हितों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनय मिश्रा को इंटक सरायकेला-खरसावां का बने जिला मीडिया प्रभारी, kharsawan भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की झारखंड शाखा ने मजदूर हितों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनय मिश्रा को इंटक सरायकेला-खरसावां जिला का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह मनोनयन इंटक के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष के.पी. तिवारी द्वारा किया गया। पत्र में कहा गया है कि मजदूरों के क्षेत्र में विनय मिश्रा की सक्रियता और कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के साथ उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे…