अनंत चतुर्दशी पर 7 नंबर दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन
वीर कुंवर सिंह मैदान में बनेगा भव्य पूजा पंडाल, तैयारियां शुरू
Adityapur
आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 7 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच हुए भूमि पूजन में समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञान चंद जायसवाल और सफायर होम्स के निदेशक राजेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक स्वरूप का दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल निर्माण को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा जोर
समिति पदाधिकारियों के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पूजा परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति की ओर से पूजा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।
भूमि पूजन के अवसर पर 7 नंबर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लाइसेंसी सह कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, यजमान रामनारायण सिंह समेत संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील सिंह, सरोज कुमार, रहीस कुमार, सूरज यादव, पुजारी संजय, गोलू सिंह, दिव्यांशु झा, बंटी, रजत, पंडित जी, विजय, गोविंदा, विजय ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां जगदम्बा की आराधना कर क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
