खरसावां के बड़ाबाम्बो चौक पर फायरिंग और गाली-गलौज मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा में फंसी गोली, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा, सुनील साहू का आपराधिक इतिहास
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत बड़ाबांबू चौक के पास बुधवार की देर रात गोली चलाने और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, जिसमें एक गोली फंसी हुई थी, दो मोबाइल फोन तथा दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गुरुवार शाम सरायकेला थाना परिसर में सरायकेला अंचल के इंस्पेक्टर राजेश टुडू एवं आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 1:20 बजे बड़ाबांबू चौक के पास दो लोगों द्वारा गोली चलाने तथा जोर-जोर से गाली-गलौज किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल घटनास्थल के आसपास छापेमारी शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के पोटोबेड़ा निवासी निरंजन दास तथा खमारडीह निवासी सुनील साहू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुनील साहू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक गोली फंसी हुई थी। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा स्कूटी तथा एक एफजेड-5 बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस मामले की पूरी घटना के कारणों और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
September 18, 2026 2: 58 pm
Breaking
- को-ऑपरेटिव बैंक के 35 करोड़ रुपये घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के आवास पर छापेमारी सरायकेला में कार्रवाई से मचा हड़कंप, बैंक से करीब 35 करोड़ की निकासी का मामला ब्रांच मैनेजर सुनील सतपति समेत चार आरोपियों पर सजा की सुनवाई
- खरसावां के बड़ाबाम्बो चौक पर फायरिंग और गाली-गलौज मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा में फंसी गोली, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा, सुनील साहू का आपराधिक इतिहास
- खरसावां मे तेज रफ्तार बुलेट झाड़ी में घुसी, युवक घायल, कदमडीहा डीपासाई मार्ग पर हादसा, 40 फीट तक घिसटती गई बाइक सिर में लगी चोट, दो टांके लगाए गए; घटना सीसीटीवी में कैद,
- सरायकेला में अंडर-14 बालक फुटबॉल चयन-सह-ट्रायल कैंप आयोजित, 89 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- खरसावां के कुम्हारसाही के माता पाउडी के शक्ति पीठ पर विधि-विधान से हुई नुआखाई वार्षिक जंताल पूजा, की गई आराधना, चढाया गया नयी फसल का भोग
- खरसावां के मधुसाई में अवैध चुलाई अड्डे पर उत्पाद विभाग का धावा, पांच हजार किलो जावा महुआ जब्त, 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, अड्डा ध्वस्त;
- खरसावां के संतारी मे खटिया पर आराम कर रहे व्यक्ति पर टांगी से हमला, गंभीर घायल को ग्रामीणों ने बचाया, सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर; आरोपी हिरासत में
- खरसावां के डीपासाईं फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, उन्डी एफसी को पराजित कर सालुका एफसी जोजोडीह बनी चैम्पियन, “खेल अनुशासन, और सकारात्मक सोच से जोड़ता है-राहुल सिंह
