Author: Team eDesk

खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी पर बैठक, पूजा पंरपराओं के निवार्हन हेतु 15 लाख आवंटन की मांग रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-कप्तान सिंकु, Kharsawan  खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 16 जुलाई को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 को खरसावां में पूजा पंरपराओं के निवार्हन के लिए सरकार से 15 लाख आवंटन की मांग की गई। खरसावां मुख्यालय में बुधवार को अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल के इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के प्रथम श्रेणी में शत् प्रतिशत उत्कृष्ट रिजल्ट के साथ उत्तीर्ण, Kharsawan  खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित अंग्रेजी माध्यम का एकमात्र सरकारी विद्यालय मॉडल स्कूल खरसावां का झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा इस वर्ष भी इंटरमीडिएट आर्ट्स कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित में शत-प्रतिशत उत्कृष्ट रिजल्ट प्राप्त होने पर स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण अत्यंत खुशी महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2023 को पहली बार शामिल हुए थे और तब से अब तक के प्रतिवर्ष इस स्कूल की परीक्षाफल शत-प्रतिशत…

Read More

कुचाई सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-बीडीओ Kuchai  कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में बुधवार को प्रखंड प्रशासन एवं समस्त रक्तवीर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा, कुचाई चिकित्सा प्रभारी डाॅ सुजीत कुमार मुर्मू, कुचाई प्रमुख गुडडी देवी,…

Read More

सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर Seraikella  सरायकेला : महिलाओं की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश ने सरायकेला-आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्विस लेन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब सेवन करते पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने स्पष्ट रूप से…

Read More

खरसावां मॉडल स्कूल का गौरव: अभिजीत मालाकार बने जिला सेकंड टॉपर, 91% अंक हासिल kharsawan  खरसावां स्थित मॉडल स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र अभिजीत मालाकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 456 अंक (91%) प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ वह सरायकेला-खरसावां जिले के सेकंड टॉपर बने हैं और जिला टॉप-10 में दूसरा स्थान हासिल किया है। अभिजीत की इस सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके पिता बैद्यनाथ मालाकार खरसावां प्रखंड में संकुल साधन सेवी…

Read More

राजनगर मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश…* Rajnagar  राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी, दवा उपलब्धता पंजी, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, भवन परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस क्रम में आमजनों को सुगम, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त द्वारा नियमित…

Read More

उपायुक्त ने राजनगर  के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथीसिरिंग एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय किता का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश…* Rajnagar  सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाथीसिरिंग एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय किता का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता व्यवस्था, रसोईघर, पेयजल एवं शौचालय सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों को नियमित…

Read More

*राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया एवं नवजात की मृत्यु मामले में पीड़ित परिवार से मिले सांसद एवं उपायुक्त, सरकारी प्रावधान के तहत ₹4 लाख एवं ₹20 हजार का किया चेक प्रदान, *बेटियों की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु आवासीय विद्यालय में नामांकन तथा आश्रित पति को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का दिया गया आश्वासन…् Rajnagar  राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसिरिंग गांव निवासी स्व. बिनीता बानरा के निधन उपरांत आज माननीया सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह द्वारा सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके आवास…

Read More

खरसावां थाना क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए Kharsawan  सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की सक्रिय पहल ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को खरसावां थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 4 मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को संबंधित धारकों के सत्यापन उपरांत उन्हें सुरक्षित एवं सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों…

Read More

सरायकेला में पीएलवी के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित, कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी Seraikella  सरायकेला  मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला द्वारा सोमवार को लोक अदालत भवन में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे पीएलवी को कानूनी रूप से अधिक सशक्त बनाना था, ताकि वे समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष श्री रामाशंकर सिंह ने कहा कि…

Read More