खरसावां मॉडल स्कूल के इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के प्रथम श्रेणी में शत् प्रतिशत उत्कृष्ट रिजल्ट के साथ उत्तीर्ण,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित अंग्रेजी माध्यम का एकमात्र सरकारी विद्यालय मॉडल स्कूल खरसावां का झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा इस वर्ष भी इंटरमीडिएट आर्ट्स कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित में शत-प्रतिशत उत्कृष्ट रिजल्ट प्राप्त होने पर स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकगण अत्यंत खुशी महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2023 को पहली बार शामिल हुए थे और तब से अब तक के प्रतिवर्ष इस स्कूल की परीक्षाफल शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी के साथ-साथ उत्कृष्ट रहा है। इस वर्ष भी जैक द्वारा घोषित रिजल्ट में इंटरमीडिएट के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की ओर से टॉप 10 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल की साइंस टॉपर अभिजीत मालाकार को 456 अंक (91 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया है, द्वितीय स्थान पर रहा विश्वजीत महतो को 440 अंक, तीसरे स्थान पर रही फरहाना तबस्सुम 436 अंक मिला है। इसके अलावा चौथे स्थान पर आशीष साहू 435 अंक ,पांचवें स्थान पर शिव शंकर प्रमाणिक 429 अंक, छठवें सुगंधी बयपाई 428 अंक, सातवें स्थान पर सिमरन महतो 427 अंक, आठवें स्थान पर विकास कुमार 424 अंक, नौवें स्थान पर प्रिया महतो और लक्ष्मी महतो को 422 अंक और दसवें स्थान पर आयुष पाल 421 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
वहीं कॉमर्स के एकमात्र विद्यार्थी मुकेश मुण्डरी 368 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। आर्ट्स के प्रथम टॉपर झरना मंडल 431 अंक (86.2 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला में भी चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है, द्वितीय सागरिका मंडल 426 अंक, तृतीय निशा बेहरा 421 अंक, चतुर्थ स्नेहा साहू 416 अंक, काशिफा आफरीन 408 अंक, छठवें वर्षा प्रामाणिक और तनजीब नाज 404 अंक, सातवें करिश्मा महतो 403 अंक, आठवीं नितेश मंडल 402 अंक, नवें रिया रानी महतो 401 अंक और दसवीं स्थान पर किरण पुथाल 400 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उज्जवल भविष्यव एवं उच्च शिक्षा हेतु सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय में कम संसाधनों के बावजूद कक्षा 6 से 12वीं तक के सभी संकायों के सभी विषयों को देखते हुए तीन शिक्षकों के द्वारा इस प्रकार की उत्कृष्ट रिजल्ट करना हमारे लिए गौरवपूर्ण बातें हैं। इस रिजल्ट के पीछे शिक्षक जीडी महन्त एवं शिक्षिका शशिवाला बागे का मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा, साथ ही साथ छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों का स्कूल के प्रति विश्वास एवं सहयोग हमें गौरव्वांवित किया। स्कूल परिवार के शिक्षका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, विकास चंद्र महतो, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, प्रियतम सिंह, चंदन महतो, पुष्पा महतो, सुनीता देवी आदि ने विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामनाएं करते हुए आगे उच्च शिक्षा प्राप्त करके सफल व्यक्तित्व के निर्माण के लिए सभी को आशीर्वाद दिया। इस वर्ष विज्ञान विषय के शिक्षण के लिए तीन शिक्षकों को प्रतिनियोजित कर दिया गया है गणित के लिए पीजीटी शिक्षक भवानी शंकर ज्योतिषी, भौतिक और गणित विषय के लिए टीजीटी शिक्षक सितम कुमार दास एवं रसायन और जीव विज्ञान के लिए आशीष कुमार प्रमाणिक को प्रति साप्ताहिक तीन दिवसीय शिक्षण कार्य के लिए प्रतिनियोजित करना इस विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक गौरवशाली भविष्य की उम्मीद करते हैं।
