Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, इस वर्ष ‘पेसा कानून’ रहेगा मुख्य थीम,
- जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में वायरल अश्लील वीडियो मामलाः डीईओ की जांच में नया खुलासा, दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
Author: Team eDesk
कुचाई प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित बीएलडब्लू कृष्णा साहू का आकस्मिक निधन, शोक में कार्य बंद Kuchai कुचाई प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता ( बीएलडब्लू) कृष्णा प्रसाद साहू (57) का कुचाई आवास में सोमवार को दोपहर 1.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके अस्वस्थ होने पर परिजन एवं सहयोगियों द्वारा तत्काल उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद साहू खूंटी जिला के चौका ग्राम के निवासी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही कुचाई के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम सहित प्रखंड कार्यालय…
खरसावां के बुरूडीह में 24.58 लाख से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, विद्यार्थियों की सड़क कनेक्टिविटी होगी बेहतर-गागराई kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक 24.58 लाख की लागत से 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क बनेगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। पीसीसी सड़क का निर्माण जिला अनाबद्ध निधि के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क दो पाट में बनाई जाएगी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खरसावां के बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक पहुंचने में स्कूली बच्चों को लंबे समय से भारी कठिनाइयों…
खरसावां में नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशिक्षण संपन्न, चुनावी प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह दक्ष बनाना है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो-बीडीओ Kharsawan नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को लेकर खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर निर्धारित मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार पति, शैलेश कुमार तिवारी एवं प्रमेन्द्र कुमार पति द्वारा संबंधित शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों…
खूँटपानी के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों की बड़ी उपलब्धि, प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन से बढ़ा क्षेत्र का मान, चयनित छात्रों को तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुए नियुक्ति Khutpani खूँटपानी के उद्यान महाविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन पाकर न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। थिन शेल स्ट्रक्चर्स, पटेल नगर, हटिया (रांची) द्वारा 16 दिसंबर 2025 को आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.एस.सी. (उद्यान) विभाग के चार छात्रों—धनराज कुमार मिश्रा, सब्बा परवीन, हिमांशु कुमार एवं विशाखा…
खरसावां के लखनडीह गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा कंबल वितरण, ग्रामीणों से अवैध अफीम खेती छोड़ने की अपील, अफीम की अवैध खेती को छोड़कर वैकल्पिक एवं वैध खेती को अपनाए-गौरव कुमार Seraikella खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित लखनडीह गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 35 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने सामाजिक सरोकार और जनकल्याण का संदेश देते हुए गांव-समाज के साथ विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया। कंबल वितरण के दौरान थाना…
सरायकेला में झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन की सालगिरह हर्षोल्लास से मनाई Seraikella सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को स्थानीय गेराज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन की सालगिरह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शिवेंदू महतो एवं मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से 10 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।…
जयंती पर श्रद्धा भाव के साथ याद किए गए “ज्वेल ऑफ सरायकेला छऊ” स्वर्गीय राजकुमार सुवेंद्र नारायण सिंह देव Seraikella सरायकेला। कहते हैं कि श्रेष्ठ कलाकार की स्मृतियां और उनके योगदान उनके जाने के बाद भी सच्चे कलाकारों के दिल में जीवंत रहती है। कुछ इसी स्मृतियों को याद करते हुए ज्वेल ऑफ सरायकेला छऊ कहे जाने वाले स्वर्गीय राजकुमार सुवेंद्र नारायण सिंह देव 106वीं जयंती कलाकारों द्वारा पूरी श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सरायकेला छऊ कलाकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही सरायकेला छऊ में उनके योगदान को…
राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व मेमू संचालन को लेकर डीआरएम के समक्ष रखी गई मांगें, सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की रखी मांग Kharsawan दक्षिण पूर्व रेलवे जोन, चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत रेलवे परामर्शदात्री समिति की ओर से राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव एवं लोकल, मेमू ट्रेनों के नियमित संचालन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), चक्रधरपुर के समक्ष मांगें रखी गईं। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य छोटराय किस्कू ने डीआरएम को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कोरोना काल के बाद से राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों…
खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के पांचगछिया में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, परखच्चे उड़े; बाल बाल बचे कई लोग, बड़ा हादसा टला, Kharsawan खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के पांचगछिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर से कई लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन…
खरसावां महिला फुटबॉल एकेडमी के लिए लगा ट्रायल कैंप 50 खिलाड़ियों ने लिया भाग, महिला फुटबॉल लीग का आयोजन जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल है-मो दिलदार Kharsawan सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौजन्य से महिला फुटबॉल एकेडमी, खरसावां के लिए एक दिवसीय ट्रायल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न हुआ, जिसमें जिले की लगभग 50 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रायल कैंप का उद्घाटन करते हुए डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की महिला खिलाड़ियों को संगठित कर एक…