खरसावां के जोजोकुडमा में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संर्पन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें अर्पित किया रंग-गुलाल.
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के जोजोकुडमा गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन बुधवार को धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु “हरे कृष्णा-हरे राम” के जयकारा के साथ संकीर्तन में लीन रहे। कुंज विसर्जन पर बडी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर शामिल हुए। राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया। आपस में भी रंग-गुलाल खेलते हुए संकीर्तन का समापन किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और देर शाम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। तीन दिवसीय संकीर्तन के दौरान सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा संकीर्तन स्थलपर पहुंचकर राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना की। राधा-कृष्ण की परिक्रमा करते हुए खुशहाली की कामना की। 16 प्रहर संकीर्तन के दौरान पूरे गांव में उत्सव का भक्ति पूर्ण माहौल देखा गया। राधा और कृष्ण भक्ति के रस में श्रद्धालु डूबे रहे। श्रद्धालु राधे राधे और जय श्रीकृष्णा के जयकारे लगाते रहे। इस संकीर्तन में मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल के झाडग्राम के प्रफूल्लो महतो हरि कीर्तन सम्प्रदाय, पश्चिम बंगाल के झाडग्राम के कुदन पहाड़ी हरि कीर्तन सम्प्रदाय, ईचागड के बुरूहातु हरि कीर्तन सम्प्रदाय, झाडग्राम के मॉ शीतला हरि कीर्तन सम्प्रदाय, हरि संकर्कीतन, नीमडीह सरायकेला, झारखण्ड तथा जोजोकुड़मा हरि संकीर्तन मण्डली के कीर्तन मंडली ने भी राधा-कृष्ण पर आधारित संकीर्तन प्रस्तुत किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
April 30, 2026 3: 18 pm
Breaking
- खरसावां मुख्यालय में लगा रक्तदान शिविर, 80 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ले, रक्त का निर्माण शरीर से संभव है, मशीन से नहीं-बीडीओ
- खरसावां के जोजोकुडमा में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संर्पन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें अर्पित किया रंग-गुलाल.
- नई एसपी निधि द्विवेदी का सरायकेला थाना में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…*
- जिले के निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10 प्रतिशत तक सीमित, *विद्यालय वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन पर सख्ती,
- सरायकेला में अस्मिता सिटी लीग में कबड्डी व एथलेटिक्स का रोमांच, गम्हरिया का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गम्हरिया चौंपियन,
- खरसावां में सादगी से मनी संस्थापन मधुसूदन दास की 179 वी जयंती, ओड़िया भाषा-साहित्य व संस्कृति को जन-जन पहुचाकर दे सच्ची श्रद्वाजंलि-सुशील षांडगी
- खूंटी सांसद ने कुचाई में विकास योजनाओं की निरीक्षण कर किया समीक्षा, जलापूर्ति योजना पर देरी पर जताई नाराजगी, योजनाओं में अनियमितताओं पर तत्काल जांच के दिए निर्देश,
