खरसावां थाना क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
Kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस की सक्रिय पहल ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को खरसावां थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 4 मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से सफलतापूर्वक बरामद किया गया।

खरसावा थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को संबंधित धारकों के सत्यापन उपरांत उन्हें सुरक्षित एवं सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
