Author: Team eDesk

खरसावां के कोतवालवादी जंगल में आर्थिक तंगी में परेशान युवक ने पेड पर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, शादी के मात्र दस बाद युवक ने लगाई फांसी Kharsawan  खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवालवादी जंगल में आर्थिक तंगी में परेशान युवक ने पेड पर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना गुरूवार सुबह फांसी के फंदे पर युवक को लटकता देखा कर गांव में कोहराम मच गया। गांव लोग सुबह में शौच में जाने के दौरान गांव के लोग उसे पेड पर लटकता देख दंग रह गए। युवक के पेड पर फांसी लगाने की खबर गांव में आग…

Read More

चक्रधरपुर में होगा तीन दिवसीय जनजातीय कला उत्सव, तैयारियों को लेकर सरायकेला में बैठक, जनजातीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है उद्देश्य, Seraikella  चक्रधरपुर में लट्टू उरांव कल्याण समिति द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनजातीय कला उत्सव-2026 की तैयारी को लेकर सरायकेला सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरु तपन कुमार पटनायक ने की, जबकि चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का…

Read More

मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की मिसाल बनी खरसावां की झरना मंडल, 86.2ः अंक के साथ जिले में चतुर्थ स्थान, Kharsawan  झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में मॉडल स्कूल खरसावां की छात्रा झरना मंडल ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में झरना मंडल ने 500 में 431 अंक अर्थात 86.2ः अंक हासिल कर खरसावां माॅडल विद्यालय की टॉपर बनने के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां जिले की टॉप-10 सूची में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। झरना मंडल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का…

Read More

उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न…* *राजस्व संग्रहण में वृद्धि एवं विभागवार लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश…* Seraikella  समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता चांडिल, भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, वाणिज्य कर विभाग आदित्यपुर एवं चांडिल के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, नगर निकायों के पदाधिकारी, सब-रजिस्टार…

Read More

*उपायुक्त ने राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…* *बिना वैध कारण आवेदन निरस्त न करें, रिजेक्ट मामलों में कारण स्पष्ट रूप से अंकित कर लाभुक को सूचित करें — उपायुक्त, Seraikella  समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता चांडिल श्री विकास राय, भूमि सुधार उप समाहर्ता सरायकेला श्रीमती निवेदिता राय,…

Read More

सरायकेला मे गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का धरना-प्रदर्शन, महंगाई वापस लो”, “जनविरोधी नीति बंद करो” और “गरीबों पर अत्याचार करना बंद करो” के लगे नारे…, Seraikella सरायकेला: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सरायकेला जिला मुख्यालय में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला, केंद्रीय, नगर, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और…

Read More

ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, 16.50 लाख की खेप बरामद Seraikella  सरायकेला-खरसावां पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गुरूवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि 6 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में कुछ लोग…

Read More

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, ईंट भट्टों का औचक निरीक्षण Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग की टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना क्षेत्र के मौजा सिरका में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयां संचालित पाई गईं। जांच में इन इकाइयों में मिट्टी खनिज का उत्खनन एवं भंडारण किए जाने की पुष्टि हुई। वहीं कुलुपटांगा में…

Read More

अब मनमानी नहीं चलेगी सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय – मनोज चौधरी सरायकेला नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बनी सहमति Seraikella  सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी द्वारा जमशेदपुर विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक को सरायकेला नगर क्षेत्र में लगातार उत्पन्न हो रही विद्युत समस्याओं, अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज, बार-बार लाइन ट्रिपिंग, स्मार्ट मीटर संबंधी त्रुटियों, तकनीकी लापरवाही एवं उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के संबंध में विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित किया गया था। उक्त शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए…

Read More

राजनगर सीएचसी में प्रसूता और नवजात की मौत पर जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कई स्तरों पर लापरवाही उजागर Seraikella  राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान महिला विनीता बांद्रा और उसके नवजात शिशु की मौत मामले में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह घटना केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा नहीं, बल्कि चिकित्सकीय लापरवाही और अव्यवस्था का परिणाम थी। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर गठित जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है, जिसमें संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों…

Read More