खरसावां के कोतवालवादी जंगल में आर्थिक तंगी में परेशान युवक ने पेड पर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, शादी के मात्र दस बाद युवक ने लगाई फांसी
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवालवादी जंगल में आर्थिक तंगी में परेशान युवक ने पेड पर गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना गुरूवार सुबह फांसी के फंदे पर युवक को लटकता देखा कर गांव में कोहराम मच गया। गांव लोग सुबह में शौच में जाने के दौरान गांव के लोग उसे पेड पर लटकता देख दंग रह गए। युवक के पेड पर फांसी लगाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

मृतक युवक की पहचान कुचाई के तोडागडीह निवासी सह वर्तमान पता खरसावां के कोतवालवादी के राम सिंह सोय (21) पिता-चंद्र सोय के रूप में की। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के कोतवालवादी में रहने वाले राम सिंह सोय विगत दस पहले चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के पुरनापानी गांव के निवासी पुर्वमती सुण्डी नामक युवती से प्रेम विवाह कर उसे अपने घर लाया था। वे अपने परिवार के साथ खुशहाली जीवन जी रहे थे। गुरूवार को राम सिंह सोय के ससुराल वाले आदिवासी संस्कृति में ”माडा पिटा” नामक शादी-ब्याह के दौरान निभाई जाने वाली एक पारंपरिक और प्रतीकात्मक रस्म को निभाने के लिए आने वाले थे। इसी की तैयारी को लेकर बुधवार की शाम चंद्र सोय ने अपने पुत्र राम सिंह सोय से रूपये की मांग की। जिसपर पुत्र राम सिंह सोय ने रूपये नही होने की बात पर बहस हुआ। इस आर्थिक तंगी में परेशान राम सिंह सोय ने गुरूवार को सुबह लगभग 3 से 4 बजे अपने घर से निकलकर जंगल की ओर चला गया। साथ अपने घर के एक किलोमीटर दूर कोतवालवादी जंगल में अपने गमछा से फांसी लगाकर आत्माहत्या कर लिया। गुरूवार को सुबह उसकी काफी खोजबीन की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पेड से झूलता शव देखर इसकी सूचना परिवार और खरसावां पुलिय को दी गई। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुचकर शंव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि खरसावां के कोतवालवादी जंगल में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने शव को पेड से उतरने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
