खरसावां में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी पर बैठक, पूजा पंरपराओं के निवार्हन हेतु 15 लाख आवंटन की मांग रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-कप्तान सिंकु,
Kharsawan
खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 16 जुलाई को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 को खरसावां में पूजा पंरपराओं के निवार्हन के लिए सरकार से 15 लाख आवंटन की मांग की गई। खरसावां मुख्यालय में बुधवार को अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 79 हजार रूपये खर्च होगे। प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए सास्कृतिक के आयोजन पर चर्चा किया गया। आगामी 16 जुलाई एवं 24 जुलाई को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा पर ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा पर निकाली जाएगी। मौके पर श्री सिंकु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सभी परंपराओं और अनुष्ठानों की निवार्हन करने के लिए उत्सुक है। प्रसिद्ध रथ यात्रा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जायेगी। रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुका है। रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। इसमें 11 जून को देवस्नान पूर्णिमा, 12 जून को अणसर नीति (प्रभु स्नान के पश्चात बीमार होंगे)। 15 जुलाई को नवयोवन दर्शन और 16 जुलाई को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी और देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे। वही 20 जुलाई को तारणी व्रत व हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी का निवार्हन होगा। जबकि 24 जुलाई को श्री जगन्नाथ गुड़िचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक बाहुड़ा यात्रा निकलेगी। इसके अलावे हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी, प्रभु जगन्नाथ के नवयौवन रूप दर्शन, छैरा पैरा परंपराओं का निवार्हन होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया सुनिता तापे, नंदु कुमार पांडेय, गोर्वधन राउत, सुशील सांडगी, राकेश दास, शम्भू मंडल, नयन नायक, जितवाहन मंडल, राकेश दास, अभिनाष बांदो, राकेश विषई आदि उपस्थित थे।
