कुचाई सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-बीडीओ
Kuchai
कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में बुधवार को प्रखंड प्रशासन एवं समस्त रक्तवीर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा, कुचाई चिकित्सा प्रभारी डाॅ सुजीत कुमार मुर्मू, कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर महा रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।

मौके पर श्री देवगम ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है। रक्त केवल मनुष्य से ही उपलब्ध हो सकता है। इस पुण्य कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद की जरूरत को पूरा किया जा सके। जबकि डाॅ मुर्मू ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत महान और मानवीय कार्य है, जो निरूस्वार्थ भाव से जीवन बचाने का सबसे सरल और शक्तिशाली माध्यम है। यह न केवल किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देता है, बल्कि दानकर्ता के स्वास्थ्य (जैसे हृदय स्वास्थ्य, आयरन संतुलन) को भी सुधाराता है। एक बार रक्तदान से कई जानें बच सकती हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन, स्वच्छता और रचनात्मक सोच के साथ समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर कुचाई बीडीओ साधुचरण देवगम, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा, कुचाई चिकित्सा प्रभारी डाॅ सुजीत कुमार मुर्मू,र् प्रमुख गुडडी देवी, जिप सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, बीपीएम रमेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
