खरसावां मॉडल स्कूल का गौरव: अभिजीत मालाकार बने जिला सेकंड टॉपर, 91% अंक हासिल
kharsawan
खरसावां स्थित मॉडल स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र अभिजीत मालाकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 456 अंक (91%) प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ वह सरायकेला-खरसावां जिले के सेकंड टॉपर बने हैं और जिला टॉप-10 में दूसरा स्थान हासिल किया है।
अभिजीत की इस सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके पिता बैद्यनाथ मालाकार खरसावां प्रखंड में संकुल साधन सेवी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सविता मालाकार एक गृहिणी हैं।
अभिजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण उनकी सफलता के मुख्य कारण रहे।
अभिजीत का सपना भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनकर देश और समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
September 7, 2026 11: 09 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
