Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
Author: Team eDesk
खूंटपानी के गदाहातु राजाबासा में मागे पोरोब की तैयारी पर हुई ग्रामसभा, 10 अप्रैल को होगा मागे पोरोब, संस्कृति व परंपरा से जुडा है मागे पोरोब-गागराई, Khutpani खूंटपानी प्रखंड के गदाहातु पंचायत अंतर्गत राजाबासा गांव में आगामी 10 अप्रैल 2026 को पारंपरिक मागे पोरोब धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मागे पोरोब के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 12 अप्रैल को “मागे सुसुन बडा बादी” के तहत खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम की…
खरसावां के बाहा जुमूर मिलन समारोह में दिखा आदिवासी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव झलक, बाहा पर्व अनेकता में एकता का प्रतीक है-बीडीओ kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत हरिभंजा टीनागोड़ा फुटबॉल मैदान में अबुआ अधिकार आदिवासी संगठन के बैनर तले बाहा जुमूर मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम एवं हो भाषा के साहित्यकार काशराय कुदादा उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना…
कल्पना सोरेन और जोबा माझी पहुंची असम के चाय बागान, मजदूरों से की मुलाकात Ranchi असम विधानसभा चुनाव में बुधवार को चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में सांसद जोबा माझी और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार प्रसार किया। इस दौरान झामुमो के दोनों स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशी भुबेन मुरारी के पक्ष में वोट की अपील की। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सिंहभूम की सांसद जोबा माझी प्रचार अभियान के दौरान चबुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित चाय बागान में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
सरायकेला में धूमधाम से मनाया गया उत्कल दिवस, समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता Seraikella सरायकेला। उत्कल सम्मेलनी, उड़िया शिक्षक संघ एवं स्थानीय समाजसेवियों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सरायकेला में उत्कल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे नगर स्थित गोपाबंधु चौक पर हुई, जहां महान समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात उत्कलमणि आदर्श पाठागार में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी जलेश कबि ने की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पंडित गोपबंधु दास तथा मधुसूदन…
खरसावां के कोतवालवादी में अज्ञात बदमाशों ने घर के आंगन में खडी 12 दिन पहले खरीदी गई नई डिओ स्कूटी पर लगाई आग, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक, Kharsawan खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवालवादी गंाव में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के आंगन में खड़ी एक नई होंडा डिओ स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। स्कूटी के मालिक लालमोहन पड़िया ने बताया कि विगत 18 मार्च-2026 को परिवार की जरूरत के लिए सरायकेला स्थित होंडा शोरूम से 125 सीसी…
रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को Seraikella सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए बताया रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ…
सरायकेला के पोडाडीहा में गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय निर्माण का विरोध, ग्रामीणों में आक्रोश Seraikella सरायकेला: अंचल क्षेत्र के पोडाडीहा मौजा में प्रस्तावित गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान गांधी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सरकार की इस योजना का जोरदार विरोध किया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पास गोचर (चराई) भूमि की पहले से ही भारी कमी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सरकारी जमीन पर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नाम पर करीब एक एकड़ भूमि…
विधायक जगत माझी की मांग: अस्पतालों में बहाल हों टेक्निशियन, हाई स्कूलों में बनें छात्रावास-चाईबासा में डीएमएफटी की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की समस्याओं पर विधायक ने प्रमुखता से रखा Manoharpur मनोहरपुर : सोमवार को चाईबासा में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट(डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक में विधायक जगत माझी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। बैठक में विधायक ने मनोहरपुर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मृत्यू पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए…
सरायकेला के जोजो में हुई संयुक्त आदिवासी सरहुल महोत्सव का आयोजन, मादर की थाप पर थिरके लोग, सरहुल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है-गागराई Seraikella सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत के सीनी स्थित जोजो फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज मुंडा समाज, सीनी सरायकेला के तत्वावधान में संयुक्त आदिवासी सरहुल महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों एवं युवाओं की सहभागिता रही। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक…
सरायकेला-खरसावां जिले में गैस संकट गहराया, गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर रोजाना लग रही लंबी कतारें, गैस उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग Seraikella सरायकेला-खरसावां जिले में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही लोग गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी और गोदामों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। सरायकेला स्थित एचपी गैस गोदाम और कार्यालय के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं, जहां उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गैस की कमी का असर सीधे तौर पर…