खरसावां में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण
वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसावां में पुलिस
का फ्लैग मार्च व मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद,
Kharsawan
खरसावां में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शुक्रवार को खरसावां में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएसपी मुख्यालय दुसरू बानसी, मेजर रामदो देवगम तथा खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च खरसावां बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए चांदनी चैक पहुंचा।

चांदनी चैक में पुलिस बल द्वारा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। फ्लैग मार्च एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखी जा रही है।
