कुचाई में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर
बीएलए-2 का प्रशिक्षण, बीएलए-2 ने पुनरीक्षण कार्य को
निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प,
kharsawan
कुचाई प्रखंड सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कुचाई सुषमा सोरेन, मास्टर ट्रेनर देत्यारी लेंका एवं गौतम नारायण सरदार तथा निर्वाचन शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अर्जुन महतो ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलए-2 को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नाम जोडने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुश्री सुषमा सोरेन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं मास्टर ट्रेनरों ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए बीएलए-2 की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी बीएलए-2 ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
September 6, 2026 8: 25 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
