Author: Team eDesk

मुहर्रम का रोजा है सबसे बेहतरीन सालभर के गुनाह मिटा देता है रोजा kharsawan  मुहर्रम का महीना इस्लामी वर्ष का पहला महीना है। ये महीना हिजरत का महीना है। अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद स‐ ने फरमाया कि हिजरत इससे पहले के गुनाहों को मिटा देता है। जिस हिजरत के बाद इस्लाम को एक नई जिंदगी मिली। एक नई सल्तनत कायम हुई और इस्लाम फला-फूला एवं परवान चढा। इस कारण इस्लामिक इतिहास के लिहाज से इस महीने का एक अलग मुकाम है। इस महीने में नफिल के रोजे रखना सुन्नत है। मोहम्मद स‐ ने कहा कि रमजान के रोजे के बाद…

Read More

खरसावां इमामबाड़ा में सातवीं पर इमाम हसन और हुसैन की याद में हुई विषेश नियाज फातेहा Kharsawan  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हसन व हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए खरसावां के बेहरासाई स्थित इमामबाड़ों में मुहर्रम की सातवीं तारीख को नियाज फातेहा किया। कईयों ने डेग चढ़ाकर फातिया करवाया। इस दौरान इमामबाड़ों में चादरपोशी व परचम कुशाई की रस्म भी अदा की गई। पांचवी तारीख से इमामबाड़ा में नियाज फातेहा का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से लेकर शाम तक नियाज फातेहा का दौर चलता रहा। सातवी से नियाज फातेहा में महिलाओं की संख्या अधिक…

Read More

कुचाई में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश, kuchai  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कुचाई प्रखंड सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (एडीसी) जयवर्धन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मतदाता सूची के…

Read More

*उपायुक्त -सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न…* Seraikella  सरायकेला-खरसावाँ, 23 जून 2026 : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण आज उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) श्री देवदास दत्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी…

Read More

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण Gamharia  सरायकेला। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पुनरीक्षण कार्य की तैयारी तथा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित…

Read More

सरायकेला मे ओलंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित Seraikella  सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को सरायकेला में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री रेस, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह सरायकेला गेस्ट हाउस से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनत कुमार आचार्य एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने संयुक्त…

Read More

ओलंपिक डे रन, फुटबॉल प्रतियोगिता व वृक्षारोपण के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस सप्ताह का आगाज Seraikella  सरायकेला। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय सरायकेला में ओलंपिक डे रन, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ सप्ताहव्यापी खेल एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला खेल विभाग एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस से बिरसा मुंडा स्टेडियम तक आयोजित ओलंपिक डे रन (क्रॉस कंट्री रेस) से हुआ। दौड़ में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं…

Read More

कुचाई तसर सिल्क परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग पर वृहद झारखण्ड मोर्चा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, गांवों की मजबूत हेतु रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक-बिरसा सोय kharsawan  वृहद झारखण्ड मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बिरसा सोय ने कई वर्षों से बंद पडी कुचाई तसर सिल्क परियोजना को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त के द्वारा झारखंड के राज्यपाल को पत्र भेजा है। उन्होंने ज्ञापंन के माध्यम सें कहा कि कुचाई क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान तसर सिल्क परियोजना से जुडी रही है, जिसने वर्षों तक आदिवासी, मूलवासी, किसान,…

Read More

खरसावां के आनंदडीह में दो वर्षों से अधूरी पडी जल जीवन मिशन योजना, ग्रामीण पेयजल सुविधा से वंचित, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र की कार्रवाई की मांग kharsawan  खरसावां प्रखंड के आनंदडीह गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित सोलर संचालित जलमीनार करीब दो वर्षों से अधूरी पडी है। इसके कारण ग्रामीणों को अब तक स्वच्छ पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है। इस संबंध में गांव के ग्राम प्रधान भरत उरांव ने चिंता जताते हुए संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान भरत उरांव ने बताया कि ग्रामीणों…

Read More

खरसावां के सिदाडीह मे पारंपरिक विधि विधान के तहत हुई प्राकृतिक देवताओं की पूजा, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना kharsawan  खरसावां में आषाढ माह के अवसर पर रायडीह-सिदाडीह गांव में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं बेहतर फसल की कामना को लेकर प्राकृतिक देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा कार्यक्रम का संचालन गांव के पुजारी (नाया) प्रेमचंद सरदार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों जैसे पहाड, पत्थर, पेड-पौधों एवं अन्य प्राकृतिक शक्तियों की पूजा कर समय पर वर्षा, खेती की उन्नति तथा गांव…

Read More