मुहर्रम का रोजा है सबसे बेहतरीन
सालभर के गुनाह मिटा देता है रोजा
kharsawan
मुहर्रम का महीना इस्लामी वर्ष का पहला महीना है। ये महीना हिजरत का महीना है। अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद स‐ ने फरमाया कि हिजरत इससे पहले के गुनाहों को मिटा देता है। जिस हिजरत के बाद इस्लाम को एक नई जिंदगी मिली। एक नई सल्तनत कायम हुई और इस्लाम फला-फूला एवं परवान चढा। इस कारण इस्लामिक इतिहास के लिहाज से इस महीने का एक अलग मुकाम है। इस महीने में नफिल के रोजे रखना सुन्नत है। मोहम्मद स‐ ने कहा कि रमजान के रोजे के बाद सबसे बेहतरीन रोजा मुहर्रम का है। उक्त बाते खरसावां के बेहरासाई मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी ने कही। उन्होने कहा कि यह वह दिन है जिससे अल्लाहतआला ने बनी इसराइल को उनके दुश्मनों से आजादी दी थी और इस खुशी में हजरत मूसा अ‐ ने रोजा रखा था। इसलिए मोहम्मद स‐ ने भी सहाबा ए कराम को रोजा रखने का हुक्म दिया। मुहर्रम के रोजे को आशुरा का रोजा भी कहा जाता है। आशुरा का रोजा दसवीं मुहर्रम को रखा जाता है, लेकिन मोहम्मद साहब ने हुक्म दिया कि तुम नौ-दस या दस-ग्यारह मुहर्रम को रोजा रखो यानी दसवीं से एक दिन पहले या बाद में भी रोजा रख लिया करों क्योकि यह रोजा पिछले एक साल के गुनाहों को मिटा देता है।
September 6, 2026 8: 39 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
