खरसावां के सिदाडीह मे पारंपरिक विधि विधान के तहत
हुई प्राकृतिक देवताओं की पूजा, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में
सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना
kharsawan
खरसावां में आषाढ माह के अवसर पर रायडीह-सिदाडीह गांव में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं बेहतर फसल की कामना को लेकर प्राकृतिक देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा कार्यक्रम का संचालन गांव के पुजारी (नाया) प्रेमचंद सरदार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों जैसे पहाड, पत्थर, पेड-पौधों एवं अन्य प्राकृतिक शक्तियों की पूजा कर समय पर वर्षा, खेती की उन्नति तथा गांव की खुशहाली की प्रार्थना की। आदिवासी समाज में प्रकृति को जीवन का आधार माना जाता है, जिसके प्रति श्रद्धा और सम्मान की यह परंपरा आज भी जीवंत है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रकृति की रक्षा और सम्मान से ही मानव जीवन सुरक्षित एवं समृद्ध बन सकता है। यह पूजा केवल अच्छी फसल और वर्षा की कामना तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और मानव के अटूट संबंध को मजबूत करने का संदेश भी देती है। रायडीह-सिदाडीह गांव में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। पूजा कार्यक्रम में वन संगठन के अध्यक्ष बिष्णु सिंह सरदार, समीर सरदार, सोहन सरदार, पुतू सरदार, सुभाष महतो, कर्मू महतो सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
October 23, 2026 6: 50 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
