जगबंधु महतो बने जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के
अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन
पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे-जगबंधु,
Kharsawan
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) ने सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद पर जगबंधु महतो को मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) के प्रदेश चेयरमैन अमिलाभ साहू द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि जगबंधु महतो की कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि जगबंधु महतो पूरी निष्ठा, कर्मठता और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही वे पिछडा वर्ग के उत्थान से जुडे मुद्दों पर कार्य करते हुए संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिले में ओबीसी विभाग और अधिक सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगा। मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगबंधु महतो को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। जगबंधु महतो ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डाॅ अनिल यादव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा कांग्रेस के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष राज बागची का अभार व्यक्त किया।
September 6, 2026 8: 26 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
