खरसावां मे नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता
रैली, अफवाहों पर लोगों रहेे सतर्क, एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के
निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है-राहुल कुमार सिंह
Kharsawan
नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से खरसावां पुलिस ने गुरूवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में खरसावां शहरी और साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आम लोगों को बताया कि नशाखोरी न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवारों को भी प्रभावित करती है और समाज में अपराध को बढ़ावा देती है। पुलिस ने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बडा खतरा है।उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे से दूर रहकर अपने जीवन को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान थाना प्रभारी ने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को लेकर भी लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें या डायल-112 पर सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। रैली के दौरान पुलिस टीम ने बाजार में लोगो को जागरूक किया साथ ही लोगों को नशा न करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ तथा नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
September 6, 2026 8: 26 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
