Author: Team eDesk

खूंटपानी के कोंयाबेड़ा साई मे हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा ने शुरू किया ‘अबुआ अधिकार अभियान’, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, khutpani  हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा के द्वारा खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत आरगुंडी टोला, कोंयाबेड़ा साई गांव में “अबुआ अधिकार अभियान” के तहत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं एवं आम नागरिकों को उनके संवैधानिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संगठित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत हूल क्रांति के अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव मुर्मू सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर…

Read More

खरसावां के ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल के इनवर्टर और बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, हजारो का नुकसान kharsawan  खरसावां स्थित ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार की शाम शॉर्ट सर्किट के कारण इनवर्टर और बैटरी में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है। आग लगते ही रेजिडेंशियल स्कूल…

Read More

हुल दिवस पर निकली शोभायात्रा, सिद्धू-कान्हू को दी श्रद्धांजलि Seraikella  सरायकेला। जिला मुख्यालय स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क में पारंपरिक हुल दिवस कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एकता मंच की जिला शाखा द्वारा जिला अध्यक्ष जवाहर महाली के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिला-पुरुषों ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा संताल हूल आंदोलन के महानायक सिद्धू-कान्हू के योगदान को याद करते हुए उन्हें…

Read More

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न…* *खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर एमओ एवं बीडीओ को नियमित निगरानी एवं मासिक समीक्षा के निर्देश…* *ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/निष्क्रिय लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश…* Seraikella  सरायकेला-खरसावाँ, 29 जून 2026 : समाहरणालय सभागार में आज उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना–सोबरन धोती–साड़ी…

Read More

खरसावां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित Kharsawan  खरसावां: प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में आयोजित खरसावां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। विभिन्न वर्गों में विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में राजकीय उच्च विद्यालय, खरसावां ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हुड़ांगदा को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में…

Read More

रेफरल अस्पताल की छवि से बाहर निकल रहा है सरायकेला का सदर अस्पताल : मनोज कुमार चौधरी Seraikella  नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने अपने नियमित साप्ताहिक निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल, सरायकेला का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उपचार, चिकित्सकीय व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल की अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकांश मरीजों एवं उनके परिजनों ने अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार तथा उपचार व्यवस्था पर संतोष…

Read More

*मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान  Seraikella  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत जिले में व्यापक जनजागरूकता एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून, 2026 को जिले भर में #JharkhandSIR हैशटैग के साथ वृहद सोशल मीडिया अभियान आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 जून, 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक फेसबुक,…

Read More

खरसावां मे ओत गुरु कोल लाको बोदरा की मना पुण्यतिथि, समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि देकर भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प, kharsawan  वारंग चिति लिपि के खोजकर्ता, समाज सुधारक एवं हो भाषा के महान पुरोधा कोल लाको बोदरा की पुण्यतिथि पर सोमवार को खरसावां स्थित आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भाषा, साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।श्रद्धांजलि सभा में आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज सोय ने कहा कि ओत गुरु…

Read More

खरसावां में देव स्नान पूर्णिमाः पर 108 घडों के जल से महाप्रभु ने किया शाही स्नान, पडे बीमार, 15 दिनो तक अणसर गृह में चलेगा महाप्रभु जगन्न्ााथ का उपचार kharsawan  जेठ माह के आखिरी दिन यानी देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्न्ााथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ महाप्रभु को 108 घडो के जल से शाही स्नान कराया गया। खरसावां के राजमहल परिसर स्थित जगन्न्ााथ मंदिर और खरसावां के हरिभंजा स्थित जगन्न्ााथ मंदिर सोमवार कीे सुबह महाप्रभु जगन्न्ााथ, भाई बलभद्र व बहन देवी सुभद्रा को मृदंग, शंख एवं वाद्य यंत्रों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विग्रहों को रत्न…

Read More

खूंटपानी में 3 जुलाई को पंचायत-पंचायत दौरा करेंगे सांसद कालीचरण मुंडा, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का करेगे पहल khutpani  खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा आगामी 3 जुलाई 2026 को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। इस दौरान सांसद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का आश्वासन देंगे। दौरे की तैयारी को लेकर खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को…

Read More