खूंटपानी के कोंयाबेड़ा साई मे हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा ने शुरू किया ‘अबुआ अधिकार अभियान’, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक,
khutpani
हूल दिवस पर वृहद झारखण्ड मोर्चा के द्वारा खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत आरगुंडी टोला, कोंयाबेड़ा साई गांव में “अबुआ अधिकार अभियान” के तहत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं एवं आम नागरिकों को उनके संवैधानिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संगठित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत हूल क्रांति के अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव मुर्मू सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वृहद झारखण्ड मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि हूल केवल इतिहास का अध्याय नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ जनप्रतिरोध की अमर चेतना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक अधिकारों, स्थानीय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-जमीन और झारखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित लोकतांत्रिक संघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि “अबुआ अधिकार अभियान” के माध्यम से गांव-गांव तक जनजागरण चलाया जाएगा। अभियान के तहत लोगों को सरकारी योजनाओं, स्थानीय नियोजन, विस्थापन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से राज्य के प्रत्येक गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जनता की आवाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सरकार तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संगठन को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए संगठित जनआंदोलन चलाने का समर्थन किया। उपस्थित लोगों ने हूल के शहीदों के सपनों का झारखण्ड बनाने तथा अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में पोंडे राम पुरती, दुर्गा चरण पुरती, जेवियर जामुदा, लाल सिंह सवैया, डिम्बू राम जामुदा, मोनो अंगरिया, नमिता जामुदा, जेमा गोप, बुढ़न सिंह जामुदा, टाटा जामुदा, बाबू लाल सवैया, सलूका जामुदा, परी जामुदा, जिंगी गोप, अनीस जामुदा, पूनम गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 01 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
